नॉर्वे शतरंज चैंपियन प्रज्ञानानंद का सम्मान, मुख्यमंत्री ने खेली शतरंज की बाजी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चेन्नई। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज-2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने के बाद सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। दोनों के बीच एक मैत्रीपूर्ण शतरंज मुकाबला भी खेला गया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

चेन्नई सचिवालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रज्ञानानंद ने अपनी विजेता ट्रॉफी मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री विजय ने उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने भारत और तमिलनाडु का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

बीमारूपन दूर कर किसानों ने बनाया समृद्ध उत्तर प्रदेश: सीएम  ये खबर भी पढ़े : बीमारूपन दूर कर किसानों ने बनाया समृद्ध उत्तर प्रदेश: सीएम

मुलाकात का सबसे रोचक क्षण तब आया, जब मुख्यमंत्री विजय ने स्वयं शतरंज बोर्ड मंगवाकर प्रज्ञानानंद के साथ एक मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला। आमतौर पर किसी विश्वस्तरीय ग्रैंडमास्टर के सामने सामान्य खिलाड़ी कुछ ही मिनटों में हार मान लेते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने लगभग 15 मिनट तक मुकाबला किया। अंततः प्रज्ञानानंद ने उन्हें चेकमेट देकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले का वीडियो सामने आने के बाद लोग मुख्यमंत्री की शतरंज समझ और खेल कौशल की भी सराहना कर रहे हैं।

 टीजीटी परीक्षा फर्जीवाड़ा: दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद ये खबर भी पढ़े :  टीजीटी परीक्षा फर्जीवाड़ा: दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद

तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रज्ञानानंद को राज्य की "एलाइट" योजना के तहत प्रतिवर्ष 30 लाख रुपये की विशेष सहायता भी प्रदान की जाती है। राज्य सरकार शतरंज के विकास और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है।

गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत ये खबर भी पढ़े : गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

इसी कड़ी में चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में "होम ऑफ चेस" नामक विशेष शतरंज अकादमी स्थापित की गई है। यहां खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, विशेषज्ञ कोचिंग और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जाता है। अकादमी का उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मास्टर और ग्रैंडमास्टर स्तर तक पहुंचाना है।

मीडिया से बातचीत में प्रज्ञानानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत से भारत और तमिलनाडु का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ शतरंज खेलना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा।

प्रज्ञानानंद ने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री इतनी अच्छी शतरंज खेलते हैं। हमने लगभग 15 मिनट तक खेला और यह एक शानदार मुकाबला रहा। अंत में मैं जीत गया। यह पल मेरे लिए बेहद खास है।"उन्होंने कहा कि आने वाले टूर्नामेंटों में भी वह बेहतर प्रदर्शन कर देश और तमिल समुदाय का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन देने के लिए तमिलनाडु सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को पराजित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। उनकी इस जीत ने न केवल भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि देश के शतरंज इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तेज आंधी-बारिश से हवाई सेवाएं अस्त-व्यस्त, एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को आई तेज बारिश और आंधी का असर देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे...
राष्ट्रीय 
तेज आंधी-बारिश से हवाई सेवाएं अस्त-व्यस्त, एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूटती नजर आ रही है। पहले...
राष्ट्रीय 
टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सचिव एवं भारतीय...
राष्ट्रीय 
एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिजनौर। जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई