माैसम की सटीक और समय से जानकारी मिलने से जन व धन हानि बचाना हुआ संभव: याेगी

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम केंद्र का किया शुभारंभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पिछले 12 सालों में मौसम विभाग के 136 से अधिक स्थापित हुए रडार: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम को सटीक व विश्वसनीय जानकारी मिलने से न केवल जन धन हानि को बचाया जा सकता है बल्कि कृषि उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम विभाग सटीक और विश्वसनीय जानकारी दे रहा है और इससे आम लोगों को लाभ भी हो रहा है। उप्र सरकार इसे सेटेलाइन के माध्यम और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में मौसम विज्ञान के लखनऊ केन्द्र को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र में परिवर्तित करने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रिमोट से शुभारंभ किया। इस मौके केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह व मौसम विभाग के महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत ये खबर भी पढ़े : दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

मुख्यमंत्री योगी ने प्राचीन काल में मौसम और जलवायु की गणना और अनुमान का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय ऋषि और मनीषी पंचाग से सही गणना करते थे। कई लोक कहावतों और पंरपराओं से भी मौसम के बारे में सही सही जानकारी मिलती थी लेकिन अब तकनीकी युग में हमें और बेहतर जानकारियों की जरूरत होती है और पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। अगर आजादी के बाद से ही यह काम हुआ होता तो आज किसानों को खेती में अच्छी पैदावार मिलती और प्राकृतिक आपदों में जन धन की हानि भी कम होती।

रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग ये खबर भी पढ़े : रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग

8jun521234567899

मीरजापुर: बारात में शामिल होकर लौट रहे युवक की नहर में गिरकर दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: बारात में शामिल होकर लौट रहे युवक की नहर में गिरकर दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक वर्षा का आकलन करने के लिए उपकरण लगाए हैं ताकि फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन किसानों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समय मौसम विभाग बहुत तेजी से सटीक और विश्वसनीय आंकडे दे रहा है। उन्होंने हाल ही में शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में आयी बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि घटना से पहले मौसम विभाग का अलर्ट आने पर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि दो महिलाएं मना करने के बावजूद जल की ओर गयीं और उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सोनभ्रद, मीरजापुर जैसे इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से लेकर 150 लोगों की मौतें होती थी लेकिन अब यह संख्या दर्जनभर से कम हो गयी है और यह घटनाएं भी स्थानीय स्तर पर इसलिए होती हैं कि कई बार जानकारी होने के बावजूद व्यक्ति सावधानी नहीं बरतता है। मना करने के बावजूद खुले में रहना और जानवरों की व्यवस्था करने निकल जाने से यह नुकसान हाेता हे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मौसम विभाग के संयुक्त रूप से विचार विमर्श करके काम कर रही है। अगर ऐसी सेटेलाइट की व्यवस्था हो जो सिर्फ उत्तर प्रदेश के मौसम की बिल्कुल सटीक जानकारी दे तो नुकसान को और कम किया जा सकता है और इसके लिए प्रदेश सरकार मौसम विभाग के साथ हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तैयार है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली था, लेकिन आज से लखनऊ में क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में शुरु हो गया है। यह कार्यालय उत्तर प्रदेश ओर उत्तरखंड का काम देखेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों में मौसम विभाग ने इतने रडार और उपकरणों की स्थापना की है, जितने पिछले 65 सालों में स्थापित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले सिर्फ 14 रडार थे लेकिन अब इनकी संख्या 150 से अधिक हो गयी हे। आने वाले दो सालों में इनकी संख्या 200 हो जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हाेंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम विभाग उत्तर प्रदेश में अधिक तेजी से काम करेगा।इससे पहले माैसम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री याेगी और केंद्रीय राज्यमंत्री सिंह काे अंगवस्त्रम व पाैधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

उप्र व उत्तराखंड के मौसम को देखेगा लखनऊ केंद्र

मौसम केंद्र लखनऊ को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के रूप में उन्नत हाेने से कई काम आसानी हाे सकेंगे। इसके साथ ही लखनऊ केंद्र को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अधिकार क्षेत्र प्राप्त होगा। आरएमसी का दर्जा मिलने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम की निगरानी, सटीक पूर्वानुमान और समयबद्ध पूर्व चेतावनी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इससे भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और अन्य मौसम संबंधी घटनाओं के प्रति बेहतर तैयारी संभव हो सकेगी।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूटती नजर आ रही है। पहले...
राष्ट्रीय 
टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सचिव एवं भारतीय...
राष्ट्रीय 
एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

नई दिल्ली। भारत ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिजनौर। जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई