अब गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी नहीं कर सकेंगे शिक्षक

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

चमोली :प्रदेश में शिक्षकों की गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी करने की तैयारी को झटका लगा है। रविवार सात जून को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने इन शिक्षकों को इस परीक्षा के लिए दी गई एनओसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

सुप्रीमकोर्ट ने पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य किया है। पदोन्नति और नौकरी में बने रहने के लिए उन्हें 31 अगस्त 2028 तक टीईटी करना होगा। हालांकि जिन शिक्षकों की पांच साल या इससे कम नौकरी बची है वे इससे मुक्त रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिक्षकों में अपनी नौकरी को लेकर संशय बना है।
शिक्षकों की एनओसी पर रोक
यही वजह है कि बड़ी संख्या में शिक्षक वर्तमान नियम के हिसाब से सीटीईटी में बैठने के लिए पात्र न होने के बावजूद गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी के लिए आवेदन कर रहे हैं। वर्ष 2010 से पहले के नियुक्त शिक्षक जो बीएड हैं, वे सीटीईटी के लिए विभाग से एनओसी के बाद सीबीएसई के पोर्टल में खुद को बीटीसी या डीएलएड दर्शा रहे हैं। विभाग ने अब इन शिक्षकों की एनओसी पर रोक लगा दी है।

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरूबचन सिंह का परमार्थ निकेतन में आगमन, स्वामी चिदानन्द से की भेट ये खबर भी पढ़े : पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरूबचन सिंह का परमार्थ निकेतन में आगमन, स्वामी चिदानन्द से की भेट

जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद ने जारी आदेश में कहा, सीटीईटी प्रथम व द्वितीय के लिए विभिन्न तिथियों में जो एनओसी दी गई है, उसे लेकर संज्ञान में आया है कि आवेदन करने वाले शिक्षकों की अर्हता के संबंध में उप शिक्षा अधिकारी स्तर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। जिससे आवेदक शिक्षकों की पात्रता के संबंध में संशय है। इसे देखते हुए शिक्षकों को दी गई एनओसी अगले आदेश तक स्थगित की जाती है।

उत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल ये खबर भी पढ़े : उत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल

उप शिक्षा अधिकारी को यह भी आदेश दिया गया है कि पात्र शिक्षकों के प्रकरण संस्तुति सहित कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उधर, कुछ अन्य जिलों में भी यह स्थिति बनी है। जिनमें शिक्षकों ने गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी के लिए आवेदन किया हुआ है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 हल्द्वानी में भव्यश्री श्याम संकीर्तन महोत्सवको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन, 6 जून को निशान यात्रा  ये खबर भी पढ़े :  हल्द्वानी में भव्यश्री श्याम संकीर्तन महोत्सवको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन, 6 जून को निशान यात्रा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राधेश्याम प्रजापति ने संभाली प्रेस क्लब गोरखपुर की कमान

कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकारों ने दी बधाई, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद
राधेश्याम प्रजापति ने संभाली प्रेस क्लब गोरखपुर की कमान

केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य विकास के साझेदार के रूप में मिलकर...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था को डिजिटल एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली। देश में उपभोक्ता सामानों की कीमतों में पारदर्शिता की कमी को लेकर गैर-सरकारी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत...
राष्ट्रीय 
एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर