हाई कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के लिए पैरवी करने से कल्याण बनर्जी ने किया इनकार

लगाया पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामले में तृणमूल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर याचिका की पैरवी से वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने खुद को अलग कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर तृणमूल कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। इस बीच, कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को राज्य सीआईडी की जांच में सहयोग करने का निर्देश देते हुए गुरुवार को ही पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति कौशिक चंद्र ने निर्देश दिया कि अभिषेक बनर्जी सीआईडी के समन का पालन करें और जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले दो सप्ताह तक मामले की अगली सुनवाई होने तक सीआईडी अभिषेक के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर सकेगी। हालांकि, जांच एजेंसी को कानून के दायरे में रहकर आवश्यक कदम उठाने की अनुमति दी गई है।

 चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर हमला ये खबर भी पढ़े :  चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर हमला

जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी गुरुवार शाम दिल्ली से कोलकाता लौटने वाले हैं और उन्हें शाम छह बजे तक सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में उपस्थित होना होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

इस मामले में अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी की कार्रवाई से राहत और कानूनी संरक्षण की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रारंभिक रूप से उनकी ओर से अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता और सांसद कल्याण बनर्जी को पैरवी करनी थी, लेकिन सुनवाई से ठीक पहले उन्होंने स्वयं को मामले से अलग कर लिया। इसके बाद अभिषेक की ओर से अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने अदालत में पक्ष रखा। कल्याण बनर्जी के साथ-साथ उनके पुत्र शीर्षण्य बनर्जी तथा उनकी कानूनी टीम के अन्य जूनियर अधिवक्ताओं ने भी मामले से दूरी बना ली।

बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत ये खबर भी पढ़े : बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत

मामले से हटने के बाद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले अदालत में अभिषेक के मामले का उल्लेख किया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर सीआईडी के पहुंचने का मुद्दा भी उठाया था। उनके अनुसार, अदालत ने उस दिन मामले की सुनवाई नहीं की थी, जिसके बाद उन्होंने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था।

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात उनके पुत्र को फोन कर बताया गया कि इस मामले में उनके बजाय एक जूनियर अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य पैरवी करेंगे। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह 45 वर्षों से वकालत कर रहे हैं और इस प्रकार के व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकते।


"ममता अभिषेक को हटाएं या हम लोगों को"

उन्होंने कहा, “मैं अभिषेक बनर्जी के साथ नहीं रहूंगा। मैं ममता बनर्जी से कहूंगा कि या तो अभिषेक को रखें और हमें छोड़ दें, या हमें रखें और अभिषेक को हटाएं।”

कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अभिषेक के कारण पार्टी को क्षति हुई है, लेकिन इसके बावजूद उनका रवैया नहीं बदला है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य विकास के साझेदार के रूप में मिलकर...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था को डिजिटल एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली। देश में उपभोक्ता सामानों की कीमतों में पारदर्शिता की कमी को लेकर गैर-सरकारी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत...
राष्ट्रीय 
एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत ली है। पार्टी के तीनों उम्मीदवारों...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर