विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
एक पेड़ मां के नाम” का संदेश
सिलीगुड़ी । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” संदेश के साथ यह पहल कर्सियांग वन विभाग के घोषपुकुर रेंज के सहयोग से की गई।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पेड़ों की देखभाल मां की तरह करना उतना ही जरूरी है।
इस कार्यक्रम में फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, फांसीदेवा की बीडीओ बनानी मजूमदार, एडीएफओ कर्सियांग राहुल देव मुखर्जी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
