अटकलों पर विराम: असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

गुवाहाटी । लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए असम मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में 12 एनडीए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के साथ 19 सदस्यीय प्रस्तावित मंत्रिमंडल में अब तक 17 पदों को भर दिया गया है।

नवनियुक्त मंत्रियों में 11 विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं, जबकि एक विधायक सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) से हैं। ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. रणोज पेगू, अश्विनी राय सरकार, विश्वजीत दैमारी, पीयूष हजारिका, अशोक सिंघल, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, जयंत मल्ल बरुवा, कौशिक राय, बिमल बोरा, सुशांत बरगोहाईं और केशव महंत शामिल हैं। इनमें केशव महंत एकमात्र अगप विधायक हैं, जबकि शेष सभी भाजपा से संबंधित हैं।

उल्लेखनीय है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में चार को पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वहीं, सहयोगी दल असम गण परिषद से अब मंत्रिमंडल में दो प्रतिनिधि अतुल बोरा और केशव महंत शामिल हैं। इसी प्रकार, एनडीए के एक अन्य सहयोगी दल बीपीएफ का प्रतिनिधित्व चरण बोरो कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

रामनगर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। कॉर्बेट...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

विश्व पर्यावरण दिवस पर मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

उन्नाव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड नवाबगंज स्थित मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

शिमला । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला से स्वच्छ पर्यावरण एवं...
हिमाचल 
 राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया

बेंगलुरु । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव...
राज्य 
 कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया

अमित शाह का त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दौरा प्रतिकूल मौसम से रद्द, अन्य कार्यक्रम यथावत

अगरतला । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (माताबाड़ी) का प्रस्तावित दौरा शुक्रवार को...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमित शाह का त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दौरा प्रतिकूल मौसम से रद्द, अन्य कार्यक्रम यथावत

उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

रामनगर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। कॉर्बेट...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
 मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश