विश्व पर्यावरण दिवस से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रामनगर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। कॉर्बेट प्रशासन ने अगले पर्यटन सीजन से पार्क के अंदर प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

इसके स्थान पर पर्यटकों को कांच की बोतलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण कम होगा और जंगल का प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रहेगा।

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस: महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य ये खबर भी पढ़े : श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस: महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

इसके तहत पर्यटकों से पानी और कांच की बोतल का शुल्क प्रवेश द्वार पर लिया जाएगा, सफारी पूरी होने के बाद यदि पर्यटक बोतल को सुरक्षित अवस्था में वापस जमा कर देते हैं, तो बोतल की निर्धारित राशि उन्हें लौटा दी जाएगी, इस व्यवस्था से न केवल कांच की बोतलों का पुनः उपयोग संभव होगा, बल्कि पर्यटक भी बोतलों को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि कॉर्बेट प्रशासन लंबे समय से पार्क क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में कॉर्बेट के अधिकांश पर्यटन जोन प्लास्टिक मुक्त हो चुके हैं, और इस दिशा में विभाग को काफी सफलता मिली है।

 विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपणः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश ये खबर भी पढ़े :  विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपणः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन के दौरान पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता होती है, जिसके लिए वे आमतौर पर प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करते हैं। हालांकि इन बोतलों को पार्क से बाहर लाने और उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था है, फिर भी प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रची सफलता की नई कहानी

100 सफल बायपास सर्जरी के साथ रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रचा नया इतिहास,दिल की तीन प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकज...
रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रची सफलता की नई कहानी

गृहमंत्री ने किया त्रिपुरा बार्डर का दौरा, अवैध घुसपैठ पर प्रभावी उपाय का जताया संकल्प

अगरतला। भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा अवैध घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य 
गृहमंत्री ने किया त्रिपुरा बार्डर का दौरा, अवैध घुसपैठ पर प्रभावी उपाय का जताया संकल्प

खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

पटना। राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कदमकुआं थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
 खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

महायोगी के जन्मोत्सव पर तपसी धाम में उमड़ी आस्था

विश्व हिंदू महासंघ का त्रिदिवसीय अनुष्ठान शुरू, संतों की तपस्थली पर खाकी, खादी और जनशक्ति का अद्भुत समागमबस्ती -...
उत्तर प्रदेश 
महायोगी के जन्मोत्सव पर तपसी धाम में उमड़ी आस्था

गौरव गुप्ता ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी से सम्बंधित कई मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन

बस्ती - आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारी नेता एवं पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य गौरव गुप्ता विक्की ने विक्रेता...

2047 तक कांग्रेस-सपा सत्ता से रहेंगी दूर’, कौशाम्बी में केशव बोले- 2027 में 300 पार कर भाजपा बनाएगी सरकार

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कौशाम्बी दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा राजनीतिक प्रहार...
उत्तर प्रदेश 
2047 तक कांग्रेस-सपा सत्ता से रहेंगी दूर’, कौशाम्बी में केशव बोले- 2027 में 300 पार कर भाजपा बनाएगी सरकार

शिक्षकों ने किया नवागत लेखाधिकारी का स्वागत

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को नवागत लेखाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षकों ने किया नवागत लेखाधिकारी का स्वागत