कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 102 लोगों की मुस्कान, 23 लाख के मोबाइल बरामद

सराय अकिल थाना रहा अव्वल, सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से मिली बड़ी सफलता

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_20260611_145308_Galleryकौशाम्बी। जिले में पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से गुम, चोरी और स्नेचिंग के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 23 लाख रुपये मूल्य के 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए, जिससे मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी, छिनैती एवं गुमशुदगी की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी थाना पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर अलग-अलग कंपनियों के 102 मोबाइल फोन बरामद किए। इस अभियान में थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों और सीसीटीएनएस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और उनकी बरामदगी सुनिश्चित कराई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक केंद्रीकृत नागरिक पोर्टल है, जिसके माध्यम से चोरी, गुम अथवा छीने गए मोबाइल फोन को ट्रैक किया जाता है। आम नागरिक स्वयं भी अपने मोबाइल के खोने या चोरी होने की सूचना ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को भी सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कर मोबाइल की निगरानी की जाती है।पोर्टल की मदद से देश के किसी भी हिस्से में सक्रिय मोबाइल फोन की जानकारी संबंधित जनपद को उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके स्वामी को सौंपती है। यही कारण है कि तकनीक आधारित इस व्यवस्था से मोबाइल बरामदगी की दर में लगातार वृद्धि हो रही है।मोबाइल बरामदगी में थाना सराय अकिल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं थाना सैनी और थाना पश्चिम शरीरा ने 14-14 मोबाइल फोन बरामद कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। पुलिस की इस उपलब्धि में सभी थानों पर तैनात सीईआईआर पोर्टल के कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं सीसीटीएनएस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रदेश भर में बदला मौसम, रांची सहित कई जिलों में प्री मानसून बारिश से राहत

रांची  । राजधानी रांची सहित राज्य की विभिन्न जिलों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आने वाले...
झारखंड 
प्रदेश भर में बदला मौसम, रांची सहित कई जिलों में प्री मानसून बारिश से राहत

किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख

जयपुर । राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में एक किसान के बैंक खाते से 5.07 लाख रुपये की...
राजस्थान 
किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख

कांग्रेस का डूंगरपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ विराेध प्रदर्शन

डूंगरपुर  । जिले में लगातार गहराते बिजली संकट और भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर...
राजस्थान 
कांग्रेस का डूंगरपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ विराेध प्रदर्शन

एनएसयूआई ने ईसीआई कार्यालय के बाहर किया कठपुतली प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) मुख्यालय की...
दिल्ली 
 एनएसयूआई ने ईसीआई कार्यालय के बाहर किया कठपुतली प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को खड़े ट्रैक्टर से कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 

प्रयागराज में तेंदुए को बचाने गई पुलिस पर हमला, आरोपितों की याचिका खारिज

प्रयागराज । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कुशीनगर के उन चार आरोपिताें की याचिका खारिज कर दी, जिन पर तेंदुए को...
उत्तर प्रदेश 
 प्रयागराज में तेंदुए को बचाने गई पुलिस पर हमला, आरोपितों की याचिका खारिज

राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, वाणिज्यकर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की...
उत्तर प्रदेश 
राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, वाणिज्यकर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश

प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर