एनसीआर ने धूमधाम से मनाया बारहवॉ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

-रेलकर्मियों की दिनचर्या में योग तनाव कम कर कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक: महाप्रबंधक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-योग मन, शरीर और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने की जीवन पद्धति: डीआरएम

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज तथा मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में रविवार को 12वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्बोधित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ प्रारम्भ किया गया।

स्थानीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह के नेतृत्व एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन हिमा चौहान सिंह की उपस्थिति में उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के रेलगांव परिसर सूबेदारगंज में स्थित बैडमिंटन हॉल में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में शिक्षा बजट का तीन गुना खर्च होता : कांग्रेस ये खबर भी पढ़े : प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में शिक्षा बजट का तीन गुना खर्च होता : कांग्रेस

महाप्रबंधक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग अभ्यास हेतु प्रोत्साहित करते हुए कार्यशाला का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि, योग शरीर एवं मन दोनों को स्वस्थ रखता है। रेलवे कर्मियों की दिनचर्या में योग तनाव कम कर कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। सभी को इसे दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।“

नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेपर सेंटर के 50 मीटर दायरे में नहीं होगी पार्किंग ये खबर भी पढ़े : नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेपर सेंटर के 50 मीटर दायरे में नहीं होगी पार्किंग

कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक अनुपमा नारायणी के मार्गदर्शन में योग कार्यशाला का अभ्यास कराया गया। कॉमन योग प्रोटोकॉल-45 मिनट के कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना, चालन क्रिया, योग आसन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान एवं संकल्प का अभ्यास एवं योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रशिक्षक द्वारा प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने योग प्रशिक्षक को प्रशिक्षण हेतु प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

मासूम से दरिंदगी की आशंका, टिनशेड में मिली 09 माह की बच्ची ये खबर भी पढ़े : मासूम से दरिंदगी की आशंका, टिनशेड में मिली 09 माह की बच्ची

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इसी क्रम मे उत्तर मध्य रेलवे के अधीन मंडलों एवं इकाइयों-यूनिटों में भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यशालाएं आयोजित की गयी। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य एक ऐसे जीवन जीने का तरीका विकसित करना है जिसमे कर्म के फल की आसक्ति न हो।

--प्रयागराज मंडल कार्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवसइसी प्रकार प्रयागराज मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित सभागार में किया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। योगाभ्यास सत्र का संचालन भारतीय योग संस्थान, प्रयागराज के योग विशेषज्ञ एवं क्षेत्रीय मंत्री हंस कुमार राय के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आज़ाद सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने की एक समग्र जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है तथा तनाव एवं विभिन्न रोगों से बचाव में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बदलती जीवनशैली, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग की उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला गया। सभी प्रतिभागियों से संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या एवं निरंतर योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में 3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना को समर्पित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित...
राष्ट्रीय 
कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में 3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना को समर्पित

 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व भर में 21 जून 2026 के दिन मनाया जा रहा है। योग...
धर्म-आध्यात्म 
 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार में अतिक्रमण बन रही गंज-ए- शहीदा मस्जिद के विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक