उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नोज पर किया योग, स्वस्थ और सशक्त भारत का दिया संदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज।आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के पावन संगम नोज पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और फिट भारत का संदेश दिया।

योग दिवस के अवसर पर संगम तट का वातावरण पूरी तरह योगमय दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अयोध्या पहुंचे योगी, परमहंस रामचंद्र दास  की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : अयोध्या पहुंचे योगी, परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि योग स्वस्थ समाज के निर्माण का मजबूत आधार है और नियमित योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

संगम नोज पर आयोजित इस कार्यक्रम ने योग के प्रति लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि योग आज जन-जन के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस सफल आयोजन के माध्यम से प्रयागराज ने एक बार फिर पूरे देश को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का प्रेरणादायी संदेश दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भिंडी पेट और पाचन तंत्र के लिए एक सुपरफूड 

भिंडी :हरी सब्जियों का जिक्र होते ही हमारी रसोई और थाली में सबसे पसंदीदा नाम जो दिमाग में आता है,...
लाइफस्टाइल 
भिंडी पेट और पाचन तंत्र के लिए एक सुपरफूड 

 रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, सुनीता ने खूब सुनाई खरीखोटी

गोविंदा : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों...
नारी व बाल जगत 
 रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, सुनीता ने खूब सुनाई खरीखोटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

क्या बनेगी 'आवारापन 3'? 19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी 

आवारापन 3 : वर्ष 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के ठीक 19 साल बाद, इसके सीक्वल 'आवारापन 2'...
मनोरंजन 
क्या बनेगी 'आवारापन 3'? 19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी 

आज का राशिफल 15 अगस्त  2026 :  इन राशियों को मिल सकता है लाभ

  मेष    दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 अगस्त  2026 :  इन राशियों को मिल सकता है लाभ

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप