राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक पड़ताल में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कई व्यक्तियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चढ़ावे की राशि के संग्रह, गणना और बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई है। जांच एजेंसी ने इस दौरान विभिन्न कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं।13 जून को गठित एसआईटी ने 15 जून से अयोध्या में जांच शुरू की थी। लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन सहित टीम के सदस्यों ने कई दिनों तक रिकॉर्ड का परीक्षण करने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपी जा सकती है।

लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटके मिले शव ये खबर भी पढ़े : लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटके मिले शव

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुछ व्यक्तियों ने चढ़ावे की राशि के प्रबंधन से जुड़े मामलों पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। जांच में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों और प्रबंधन से संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि करीब 150 लोगों से पूछताछ की गई, जबकि कई अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कुछ मामलों में लापरवाही और प्रक्रियागत खामियों के संकेत मिलने की बात कही जा रही है।

राम मंदिर दान विवाद: रिकॉर्ड से 60 किलो चांदी की ईंटें गायब, SIT जांच तेज ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान विवाद: रिकॉर्ड से 60 किलो चांदी की ईंटें गायब, SIT जांच तेज

-  राम मंदिर प्रबंधन व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने एक साक्षात्कार में मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर का संचालन अब बड़े संस्थान के रूप में विकसित हो चुका है और इसके लिए स्पष्ट प्रशासनिक ढांचा आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यों का स्पष्ट विभाजन, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा पेशेवर प्रबंधन व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए ताकि संचालन और निगरानी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सके।गौरतलब है कि मामले की जांच करने वाली एसआईटी टीम अयोध्या से लखनऊ लौट आई है और हो सकता है कि सोमवार को  एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दे। इसलिए अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी अथवा दोष तय किया जा सकेगा।

1090 चौराहे पर भण्डारे का आयोजन, मातृशक्ति ने संभाली पूरी व्यवस्था  ये खबर भी पढ़े : 1090 चौराहे पर भण्डारे का आयोजन, मातृशक्ति ने संभाली पूरी व्यवस्था 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में पत्रकारों के लिए विशेष...
झारखंड 
 रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर :राजस्थान में  शहरी परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर के...
राजस्थान 
  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल