योग से स्वास्थ्य का संदेश, आयकर विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प
लायक हुसैन
गाज़ियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयकर विभाग, गाज़ियाबाद में एक प्रेरणादायी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान आयकर आयुक्त सुश्री दीपिका मित्तल के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रेनुका जैन गुप्ता, मुख्य आयकर आयुक्त, गाज़ियाबाद ने योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी को इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।
योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्य और जीवन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करना रहा।
इस अवसर पर संजय चौरसिया, नवाब सिंह, अजय कुमार, विकास दहिया, विश्वम्भर झा, सचिन बैंसला, महेश कुमार, सुश्री सुषमा सिंघल एवं सुश्री एकता मित्तल सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा 'योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने' के संकल्प के साथ हुआ। आयकर विभाग का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश बनकर उभरा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
