प्रेमिका की डिमांड से परेशान होकर युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, शव की तलाश में जुटी एनडीआरफ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत नाहल झाल स्थित गंगनहर पर वाटरट्रीटमेंट प्लांट के पुल से शनिवार को एक युवक ने प्रेमिका से प्रताड़ित होकर गंगनहर में छलांग लगा दिया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एक महिला भी साथ थी जिसे लोगों ने गंगनहर में कूदने से बचाया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें युवक के शव की तलाश में जुटी है।

गंगनहर में डूबे युवक की पहचान शादाब 23 पुत्र अमीरुद्दीन निवासी किला मोहल्ला डासना वेव सिटी के रूप में हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि एक महिला शादाब को पिछले कुछ दिनों से टॉर्चर करके पैसों की डिमांड कर रही थी, जिससे तंग आकर वह गंगनहर में कूद गया।

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक ये खबर भी पढ़े : वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शादाब के बड़े भाई शाहरुख का आरोप है कि उसके छोटे भाई शादाब का पहले एक महिला से प्रेम प्रसंग था। इस महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई माल वाहक वाहन चलाकर अपना गुजर बसर कर रहा था। मृतक की शादी इसी वर्ष 13 फरवरी को भूडगढ़ी निवासी अलीमुद्दीन की बेटी से हुई थी।

एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को एक युवक के गंगनहर में डूबने की सूचना प्राप्त हुई, डूबे हुए युवक की पहचान शादाब पुत्र अमीरुद्दीन निवासी मोहल्ला किला डासना के रूप में हुई है, सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की सहायता से गंगनहर में युवक की तलाश कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार