सहारनपुर: घरेलू विवाद के बीच गर्भवती महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में सात माह की गर्भवती महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

आजाद कॉलोनी निवासी शारिक की पत्नी साहिबा (30) की 20 जून की रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।

मृतका के चाचा शाहिद अहमद ने बताया कि साहिबा की शादी को करीब पांच वर्ष हो चुके हैं। आरोप है कि बेटी का पति शारिक लंबे समय से उसे प्रताड़ित करता था।

परिजनों का कहना है कि पति के अन्य महिलाओं से संबंध थे, जिसका विरोध करने पर वह साहिबा के साथ मारपीट और उसका मानसिक उत्पीड़न करता था। पिछले तीन माह से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

चार दिन पहले भी दोनों के बीच हुए विवाद की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझाने के बाद महिला को उसके ससुराल छोड़ गई थी।

साहिबा की मां गुलनाज ने बेटी की मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एएसपी मनोज यादव ने रविवार को बताया कि 20 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज ये खबर भी पढ़े : लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में देखा और सुना गया ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में देखा और सुना गया

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने पूरी तरह से खुलासा कर दिया...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद

NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल रहा मुस्तैद

बख्शी का तालाब। इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के...
उत्तर प्रदेश 
NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल रहा मुस्तैद

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पीएम कीर स्टार्मर कल दे सकते हैं इस्तीफा

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं, जहां लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पीएम कीर स्टार्मर कल दे सकते हैं इस्तीफा

अवैध खनन मामले में ईडी ने कुर्क की करोड़ों की संपत्ति, पीएमएलए के तहत कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के चर्चित अवैध लौह अयस्क खनन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सालगांवकर...
राष्ट्रीय 
अवैध खनन मामले में ईडी ने कुर्क की करोड़ों की संपत्ति, पीएमएलए के तहत कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी ने हमीरपुर को दी 636.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हमीरपुर जिले के राठ स्थित बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने हमीरपुर को दी 636.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

उत्तर प्रदेश

बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने पूरी तरह से खुलासा कर दिया...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद

NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल रहा मुस्तैद

बख्शी का तालाब। इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के...
उत्तर प्रदेश 
NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल रहा मुस्तैद

मुख्यमंत्री योगी ने हमीरपुर को दी 636.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हमीरपुर जिले के राठ स्थित बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने हमीरपुर को दी 636.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मीरजापुर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

मीरजापुर। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल