मुख्यमंत्री योगी ने हमीरपुर को दी 636.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

-मुख्यमंत्री योगी बोले- बुंदेलखंड विकास की भर रहा नई उड़ान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हमीरपुर जिले के राठ स्थित बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में जनपद हमीरपुर को 636.82 करोड़ रुपए की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर विकास और निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और विकास की योजनाओं को बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित  ये खबर भी पढ़े : गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पेयजल परियोजनाओं, सड़क निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 636.82 करोड़ रुपए है। इनमें आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

 गर्भवती महिला व धात्री महिलाओं को अपनी क्षमता अनुसार योग करना चाहिए    : डॉ अंजू अग्रवाल ये खबर भी पढ़े :  गर्भवती महिला व धात्री महिलाओं को अपनी क्षमता अनुसार योग करना चाहिए : डॉ अंजू अग्रवाल

जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी विकास सौगात मिली। हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 284.46 करोड़ रुपए लागत की 45 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 65.27 करोड़ रुपए की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 219.19 करोड़ रुपए की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी विधायक का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो सीज ये खबर भी पढ़े : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी विधायक का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो सीज

वहीं राठ विधानसभा क्षेत्र में 352.35 करोड़ रुपए लागत की 30 परियोजनाओं को शामिल किया गया, जिनमें 159.81 करोड़ रुपए की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 192.54 करोड़ रुपए की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं की थीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई थी। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

संत कबीर नगर, 21 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

महिला थाना द्वारा 11 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...
उत्तर प्रदेश 
महिला थाना द्वारा 11 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ मेट्रो ने अनूठी पहल करते हुए कर्मचारियों और यात्रियों को योग से जोड़ने का...