अवैध खनन मामले में ईडी ने कुर्क की करोड़ों की संपत्ति, पीएमएलए के तहत कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के चर्चित अवैध लौह अयस्क खनन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सालगांवकर समूह और उससे जुड़ी कंपनियों की 1,023.85 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी के अनुसार यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

कुर्क की गई संपत्तियों में भारत में स्थित 99 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कीमत 459.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा सिंगापुर में स्थित 31 अचल संपत्तियां, जिनका मूल्य 471.32 करोड़ रुपये है, भी जब्त की गई हैं। एजेंसी ने भारतीय कंपनियों में 93.42 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयर भी कुर्क किए हैं।

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल ये खबर भी पढ़े : MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

ईडी ने बताया कि जांच गोवा सीआईडी क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि एवीएस समूह ने वर्ष 2007 से 2012 के बीच 10 खनन पट्टों का संचालन करते हुए अवैध रूप से लौह अयस्क का खनन, बिक्री और निर्यात किया। इससे समूह ने करीब 2,492.95 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की।
एजेंसी के अनुसार अवैध रूप से निकाले गए अयस्क को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में पंजीकृत शेल कंपनियों के माध्यम से कम कीमत पर निर्यात किया गया और बाद में चीन को ऊंचे दामों पर बेचा गया। इससे 2,744.89 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ अर्जित किया गया। जांच में अपराध से अर्जित कुल आय लगभग 5,237.84 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्लैम अप फेस्ट 2026: जेन-जी और नॉन-मेट्रो इंडिया की वजह से फ्लिपकार्ट ब्यूटी में 50 फीसदी की ग्रोथ ये खबर भी पढ़े : ग्लैम अप फेस्ट 2026: जेन-जी और नॉन-मेट्रो इंडिया की वजह से फ्लिपकार्ट ब्यूटी में 50 फीसदी की ग्रोथ

ईडी का आरोप है कि इस धन को विदेशी कंपनियों और विशेष प्रयोजन वाहनों (एसपीवी) के जरिये घुमाकर विदेशों में संपत्तियां खरीदने तथा बाद में निवेश के रूप में भारत लाने का प्रयास किया गया। मामले की जांच जारी है।

INS अग्रय,संशोधक और दूनागिरी युद्धपोत को पीएम मोदी ने नौसेना में किया शामिल ये खबर भी पढ़े : INS अग्रय,संशोधक और दूनागिरी युद्धपोत को पीएम मोदी ने नौसेना में किया शामिल

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए लाभ

लखनऊ। रविवार विश्व योग दिवस के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
प्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर, जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

संत कबीर नगर, 21 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

महिला थाना द्वारा 11 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...