बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए चार और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा, यानी ₹4.15 लाख नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक कुल सात आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

यह पूरी घटना 11 जून को बख्शी का तालाब क्षेत्र के अंतर्गत किसान पथ के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर हुई थी। पीड़ित राकेश कुमार अग्रवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन ओवरटेक कर रोक लिया था। इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी में रखा करीब ₹5 लाख से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए थे। हाईवे पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में बीकेटी पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आसपास के रूटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सतवंत सिंह, विनय कुमार और रोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह ये खबर भी पढ़े : उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए भैसामऊ अंडरपास के पास से सौरभ पाण्डेय, आकाश, विवेक मिश्र और प्रशांत शुक्ल नामक चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सौरभ पाण्डेय की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे जमीन में गाड़कर छिपाए गए ₹4.15 लाख नकद बरामद किए।

जमीन के रुपये बने रिश्तों के दुश्मन, पिता की हत्या का आरोपित बेटा गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जमीन के रुपये बने रिश्तों के दुश्मन, पिता की हत्या का आरोपित बेटा गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एलडीए पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एलडीए ने अनुरक्षित विभिन्न पार्कों में भव्य एवं व्यापक स्तर पर योग...
उत्तर प्रदेश 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक...

प्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए लाभ

लखनऊ। रविवार विश्व योग दिवस के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर, जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया...

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

संत कबीर नगर, 21 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन...