मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

तुवन सरकार के किए दर्शन

Published By Divyansh Sharma
On
Divyansh Sharma Picture

IMG-20260620-WA0007

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की। मुख्यमंत्री सबसे पहले तुवन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने तुवन सरकार के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शहर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सीडीओ की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : सीडीओ की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर जनपद के विकास के लिए करीब 1766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की पहचान छोड़कर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के लिए रवाना हो गए, जहां उनके बुंदेलखंड दौरे के अगले चरण के कार्यक्रम निर्धारित हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

कई गाँवों की 14 घंटे बाधित रही बिजली,ऊर्जा मंत्री की फटकार बेअसर ये खबर भी पढ़े : कई गाँवों की 14 घंटे बाधित रही बिजली,ऊर्जा मंत्री की फटकार बेअसर

  राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू सज्जन है ईमानदार है लेकिन परिवार से पीड़ित हैं - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जीएसटी राशि जमा करने में देरी के मामले में हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला ये खबर भी पढ़े : जीएसटी राशि जमा करने में देरी के मामले में हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों विधायकों की तारीफ की साथ ही राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को सज्जन और ईमानदार कहा...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्वजों का एक कहाबत याद करते हुए कहा कि, "ललितपुर न छोड़ियो, जब तक मिले उधार"— बुंदेलखंड की यह पुरानी कहावत कभी क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों और लोगों की मजबूरियों को दर्शाती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, जिनसे लोगों को साहूकारों या महंगे कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़े। जरूरतमंदों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से ब्याज मुक्त या आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Divyansh Sharma Picture

दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

नवीनतम

मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को प्रदेश के 19 से अधिक जिलों में...
राजस्थान 
मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

भोपाल। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 रविवार काे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में आयोजित की जाएगी।...
शिक्षा-रोजगार  मध्य प्रदेश 
नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

लातेहार।जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।...
राष्ट्रीय  झारखंड 
टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने योग के प्रति अपनी...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

फर्रुखाबाद।आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,