करोड़ों की ठगी का खुलासा: हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट की महिला सदस्य गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहाबाद। भोले-भाले लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं के जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है।

इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की एक शातिर महिला ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान दीप्ति गुप्ता निवासी शालीमार गार्डन, आकाशदीप अपार्टमेंट्स, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

करोड़ों रुपये विवाद में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : करोड़ों रुपये विवाद में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में पुलिस पहले भी एक आरोपी को दबोच चुकी है।

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक ये खबर भी पढ़े : फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

इकोनॉमिक सेल के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मताना निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने इस ठगी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: .मंत्री इंद्रजीत सिंह ये खबर भी पढ़े : 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: .मंत्री इंद्रजीत सिंह

शिकायतकर्ता ने बताया कि रवि राय, सुभाष, दीप्ति गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता और उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची। इन जालसाजों ने खुद को ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का बड़ा अधिकारी और प्रतिनिधि बताया।

आरोपियों ने सुरेश कुमार को अपनी फर्जी निवेश योजनाओं में पैसे लगाने पर बेहद आकर्षक रिटर्न और भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने दो अलग-अलग पॉलिसियों के जरिए कुल 2 लाख 75 हजार रुपये निवेश कर दिए।

योजना के मुताबिक, आरोपियों ने वादा किया था कि समय पूरा होने पर वे मूल रकम के साथ-साथ बंपर मुनाफा भी लौटाएंगे। लेकिन जैसे ही पॉलिसियों की अवधि पूरी हुई, ठगों का असली चेहरा सामने आ गया।

आरोपियों ने किस्तों का भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया और शिकायतकर्ता की जमा पूंजी भी हजम कर गए। जब पीडि़त सुरेश कुमार ने अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी धमकियां देने लगे और लगातार टालमटोल करने लगे।

खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीडि़त ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। इस धोखाधड़ी को लेकर थाना शहर फतेहाबाद में 12 मई 2025 को केस दर्ज किया गया था।

इकोनॉमिक सेल के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने साफ किया कि मामले की कड़ाई से की जा रही जांच के दौरान आरोपी महिला दीप्ति गुप्ता की इस पूरे सिंडिकेट में सीधी संलिप्तता और भूमिका उजागर हुई, जिसके बाद उसे गाजियाबाद से दबोच लिया गया।

पुलिस अब इस वित्तीय अपराध के हर एक पहलू को खंगाल रही है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों और उनके बैंक खातों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि जनता के पैसे की पाई-पाई बरामद की जा सके और बाकी बचे ठगों को भी जल्द से जल्द जेल की हवा खिलाई जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग भारत की शाश्वत और प्राचीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

चटगांव (बांग्लादेश)। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला...
खेल 
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

राष्ट्रपति पहुंचीं ग्वालियर, कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। रविवार को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 राष्ट्रपति पहुंचीं ग्वालियर, कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा

कानपुर। चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता टिकट की राजनीति में बौखलाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा

दूषित मन और मलिन आत्मा वालों ने बुंदेलखंड को किया था बदनाम : मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री ने आमजन को योग से जुड़ने की अपील की और विपक्षियों पर योग दिवस के बहाने प्रहार किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दूषित मन और मलिन आत्मा वालों ने बुंदेलखंड को किया था बदनाम : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग भारत की शाश्वत और प्राचीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा

कानपुर। चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता टिकट की राजनीति में बौखलाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा

दूषित मन और मलिन आत्मा वालों ने बुंदेलखंड को किया था बदनाम : मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री ने आमजन को योग से जुड़ने की अपील की और विपक्षियों पर योग दिवस के बहाने प्रहार किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दूषित मन और मलिन आत्मा वालों ने बुंदेलखंड को किया था बदनाम : मुख्यमंत्री

जमीन के रुपये बने रिश्तों के दुश्मन, पिता की हत्या का आरोपित बेटा गिरफ्तार

कौशाम्बी।  जिले में पिता की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में मंझनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली आरोप...
उत्तर प्रदेश 
जमीन के रुपये बने रिश्तों के दुश्मन, पिता की हत्या का आरोपित बेटा गिरफ्तार