81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: .मंत्री इंद्रजीत सिंह

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के नए मानक स्थापित करने वाले रहे हैं। इन वर्षों में देश ने गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, आवास, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

वे शुक्रवार को गुरुग्राम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय के जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश को खाद्यान्न के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, जबकि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) के आधार पर पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। यह दुनिया में गरीबी उन्मूलन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग चार करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे लाखों परिवारों को पक्की छत का सपना साकार हुआ है।उन्होंने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लगभग 16 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया गया है।

हरियाणा और विशेषकर दक्षिण हरियाणा क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माजरा में दूसरे एम्स की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगभग नौ हजार करोड़ रुपये, गुरुग्राम-सोहना मार्ग परियोजना पर लगभग दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मानेसर क्षेत्र में एलिवेटेड सडक़ परियोजना पर भी कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। पुराने गुरुग्राम को मेट्रो नेटवर्क से जोडऩे के लिए गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। रेलवे अवसंरचना और कनेक्टिविटी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर भी बड़े स्तर पर निवेश किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कलवारी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

बस्ती - चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(3),...
उत्तर प्रदेश 
मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बस्ती - सम्भागीय परिवहन कार्यालय बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा कम लागत में रोग एवं कीट से गन्ना फसल को बचाव हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में....

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और...
राजस्थान 