उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जनपद में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित "फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल ऐप" के संचालन हेतु ग्राम पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र के निर्देश पर कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद के सभी विकास खंडों के ग्राम पंचायत सहायकों को ऐप के सफल संचालन एवं उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान ऐप के माध्यम से उर्वरक बुकिंग एवं वितरण की प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई,ताकि पंचायत सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।
पंचायत सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को भी ऐप के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दें,जिससे उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो और पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बन सके।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जिन किसानों को उर्वरक बुकिंग करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है,वे अपने ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक से संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।

मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र ये खबर भी पढ़े : मकान गणना नक्शे में हुई त्रुटि की सुधार की मांग को ले डीएम को दिया पत्र

 ऐसे करें उर्वरक बुकिंग 

किसानों को अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल ऐप' डाउनलोड करना होगा।यदि किसान की फार्मर आईडी बनी हुई है तो ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर सीधे बुकिंग की जा सकती है।जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है,उन्हें पहले भूमि एवं फसल का विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद किसान आवश्यक उर्वरक की मात्रा का चयन करेंगे।ऐप पर क्षेत्र के उन विक्रेताओं की सूची प्रदर्शित होगी जिनके पास उर्वरक उपलब्ध है।किसान अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम विक्रेता का चयन कर क्यूआर कोड अथवा टोकन जनरेट कर सकेंगे।यह क्यूआर कोड या टोकन संबंधित विक्रेता को दिखाकर अगले दिन उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे इस नई डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर पंचायत सहायकों की सहायता प्राप्त करें।

कल से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, 220 दिन का सत्र, 1 जुलाई से विशेष अभियान का शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : कल से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, 220 दिन का सत्र, 1 जुलाई से विशेष अभियान का शुभारंभ 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
 संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में डीआरएम एनईआर को मिला पुरस्कार

लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति लखनऊ  की वर्ष 2026 की प्रथम छमाही    लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में डीआरएम एनईआर को मिला पुरस्कार

एफडी घोटाले मामले को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का प्रदर्शन

लखनऊ। मोहन रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कथित करोड़ों रुपए...