रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता

भाजपा एसटी मोर्चा ने बलिदान दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। अदम्य साहस, अद्वितीय नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत है। उनका बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण का संदेश देता है। उक्त बातें बुधवार को भाजपा एसटी (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा द्वारा बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया तथा अपने पराक्रम से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि उनका शौर्यपूर्ण जीवन आज भी समाज को साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक  ये खबर भी पढ़े : ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

संजय गुप्ता ने कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगलों के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरतापूर्वक युद्ध करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देना श्रेष्ठ समझा। उनका त्याग और बलिदान भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समाज की इस महान वीरांगना को सम्मान देने का कार्य किया है और आज उनका बलिदान दिवस पूरे देश में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाता है।

सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी समाज का सम्मान और गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पर आसीन होना इसका उदाहरण है।

 डीएम ने श्री गुलाब सिंह चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े :  डीएम ने श्री गुलाब सिंह चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

इस अवसर पर एसटी मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड, महामंत्री रमेश पासी, डॉ. धर्मेंद्र गोंड, अमित गोंड, धीरेन्द्र चौधरी, पूनम सरोज, पूजा गौड़, विनोद कुमार, शंकरलाल धुरिया, विनोद गौड़, राम गौड़, डॉ. हीरालाल, सुमित दास, विशाल गौड़, रीता देवी, संदीप कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।...
उत्तर प्रदेश 
 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

असम: हैलाकांदी जिले के डलू नदी में समा गया पुल का बड़ा हिस्सा

हैलाकांदी  । हैलाकांदी जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां हाथीचरा और मधुरा को जोड़ने वाले मार्ग पर...
राज्य 
 असम:  हैलाकांदी जिले के डलू नदी में समा गया पुल का बड़ा हिस्सा

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में बुधवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान हत्या दिवस पर गुरुवार काे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट...
छत्तीसगढ़ 
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ : मुख्यमंत्री साय

हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

हमीरपुर। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में शनिवार 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।...
उत्तर प्रदेश 
 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में बुधवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

हमीरपुर। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में शनिवार 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल