सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छाेटे भाई काे बचाने के चक्कर में दो सगी बहनों के डूबने की आशंका है। बताया जा रहा है कि परिवार में अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, पहले घर का छोटा भाई नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए छोटी बहन ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान वह खुद तेज धारा में बहने लगी।

लखनऊ अग्निकांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

छोटी बहन को डूबता देख बड़ी बहन भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई, लेकिन वह भी तेज बहाव का शिकार हो गई। इस तरह एक के बाद एक दोनों सगी बहनें नदी की धारा में लापता हो गईं, जबकि छोटा भाई किसी तरह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश लगातार जारी है, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है।

अब किसी सरकारी इमदाद से वापस नहीं लौटेगा आदित्य  ये खबर भी पढ़े : अब किसी सरकारी इमदाद से वापस नहीं लौटेगा आदित्य

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतें पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतें पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें