विकास व विरासत के संतुलन से प्रयागराज बनेगा विश्वस्तरीय नगर, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिले प्राथमिकता : महापौर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज का विकास उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखते हुए किया जाना चाहिए। उक्त बातें बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कहीं।

उन्होंने आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक यातायात व्यवस्था, बेहतर विद्युत अवसंरचना तथा गंगा पार एवं नैनी क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर शहर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।

एपीओ भर्ती में आरक्षण विवाद : हाईकोर्ट ने खारिज की विशेष अपील ये खबर भी पढ़े : एपीओ भर्ती में आरक्षण विवाद : हाईकोर्ट ने खारिज की विशेष अपील

महापौर ने शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए जर्जर एवं क्षतिग्रस्त बंच केबलों के सुधार और प्रतिस्थापन की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और विद्युत मांग को देखते हुए आधुनिक एवं मजबूत विद्युत अवसंरचना का विकास समय की आवश्यकता है, जिससे नागरिकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना

महापौर ने संगम नगरी की पहचान बन चुके गंगा पाथ को और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता की प्रकाश व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की सुंदरता और आकर्षण में वृद्धि होगी।

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी ये खबर भी पढ़े : अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

प्रयागराज के समग्र विकास का खाका प्रस्तुत करते हुए महापौर ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क चौड़ीकरण और आधुनिक यातायात सुविधाओं के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

महापौर ने गंगा पार क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार का उल्लेख करते हुए वहां सड़क, पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विकास परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही नैनी क्षेत्र में लंबे समय से अपेक्षित सीवर लाइन परियोजना को स्वीकृत किए जाने की आवश्यकता भी बताई, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार हो सके और सुनियोजित विकास को गति मिले।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने महापौर द्वारा प्रस्तुत सुझावों को गंभीरता से सुना तथा प्रयागराज के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रयागराज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा।

महापौर गणेश केसरवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रयागराज में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा शहर अपनी गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा आधी रात अपनी सोती...
छत्तीसगढ़ 
खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत करेगा हर संभव मदद

वेनेजुएला में एक के बाद एक दो बड़े भूकंप आए। पहला सैन फेलिप शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 वेनेजुएला भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत करेगा हर संभव मदद

संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र...
राष्ट्रीय 
संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप डी सीईटी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए अब...
शिक्षा-रोजगार  हरियाणा 
हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी