आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय : संजय गुप्ता

26 जून को भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, मंत्री एके शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अवधेश गुप्ता ने दी। बताया कि काशी प्रान्त में संविधान हत्या दिवस का आयोजन काशी एवं प्रयागराज में किया जा रहा है। प्रयागराज में यह कार्यक्रम 26 जून को अपराह्न 3 बजे जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया ये खबर भी पढ़े :  राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था। उस दौरान संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर प्रहार किया गया। संविधान हत्या दिवस का आयोजन लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करती है। संविधान हत्या दिवस के माध्यम से देशवासियों को उस दौर की वास्तविकताओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की गरिमा के प्रति समाज में जागरूकता बनी रहे।भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से सहभागिता करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र...
राष्ट्रीय 
संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप डी सीईटी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए अब...
शिक्षा-रोजगार  हरियाणा 
हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने...

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी