आज से ग्राम सचिवालय मेंं बैठेंगे लेखपाल 

आय- जाति- निवास प्रमाणपत्र व खतौनी की समस्या 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ : आम तौर पर ढूंढे न मिलने वाले लेखपाल बुधवार एक जुलाई से ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे। इस दौरान ग्रामीणों को आय, जााित एवं निवास प्रमाणपत्र तथा खतौनी के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने होंगे। राजस्व परिषद की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर रोस्टर तैयार कर इस व्यवस्थाको लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। 
 ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्राम सचिवालयों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को ग्रामीणों तक आसानी से गांव में ही एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम सचिवालयों में संबधित विभागों के कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।  ग्राम सचिवालयों के माध्यम से पंचायत सहायकों द्वारा आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, हैसियत प्रमाणपत्र, खतौनी की नकल सहित लगभग दस प्रमुख सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के आदेश पूर्व में दिेये गये हैं। इन सेवाओं के समय से निस्तारण में लेखपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में ग्राम सचिवालय में उनकी नियमित उपलब्धता से ग्रामीणों को तहसील के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी।

 खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत ये खबर भी पढ़े :  खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने बताया कितहसील दिवस, थाना दिवस, वरासत, स्वामित्व योजना, किसान सम्मान निधि, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, भूमि विवादों का निस्तारण, कृषि गणना, जनगणना, फसल गिरदावरी, प्राकृतिक आपदाओं की रिपोर्ट, अवैध कब्जों की जांच, खनन संबंधी सत्यापन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े सत्यापन तथा धान-गेहूं क्रय केंद्रों के सत्यापन जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्व भी लेखपाल निभाते हैं।

इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में भी लेखपालों की रिपोर्ट और सत्यापन की आवश्यकता पड़ती है। ग्रामीणों को कई बार लेखपाल से मिलने के लिए तहसील या अन्य स्थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस नई व्यवस्था से ग्राम सचिवालय ग्रामीणों के लिए 'वन स्टॉप सर्विस सेंटर' के रूप में विकसित होंगे। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

जिला जज द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र।

संत कबीर नगर,   30 जून 2026(सूचना विभाग)। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के
उत्तर प्रदेश 
जिला जज द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र।

अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

लखनऊ। राजेन्द्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा, योग एवं नाट्य...
उत्तर प्रदेश 
अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

कॉमर्शियल संस्थानों को सील कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे विभाग  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फायर विभाग, बिजली विभाग और एलडीए की ओर से चल...
उत्तर प्रदेश 
कॉमर्शियल संस्थानों को सील कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे विभाग  

यूपी पुलिस मुख्यालय में दो आईपीएस अधिकारियों का विदाई समारोह, डीजीपी ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले दो आईपीएस अधिकारियों के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 