उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतदाताओं सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना है की एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे, तद्नुसार परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखा गया है, उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 300 से कम मतदाता नहीं है एवं किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है। सभी मतदेय स्थलों पर (ए0एम0एफ0) रैंप, पानी, शौचालय, विद्युत, कुर्सी-मेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित नए मतदेय स्थलों की कुल संख्या 08 है तथा मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 75 मतदेय स्थलों को अन्य मतदेय स्थलों में समायोजित किया गया है। इस प्रकार जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संभावित कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1551 होगी।
 
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश यादव, जिला अध्यक्ष बसपा झिनकान प्रसाद, प्रदेश महासचिव अपना दल (यस) रामवृक्ष पटेल, जिलाध्यक्ष अपना दल (यस), जिला महासचिव आम आदमी पार्टी ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी यमुना प्रसाद, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, तहसीलदार धनघटा राम जी, नायब तहसीलदार विद्याभूषण सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

लखनऊ। राजेन्द्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा, योग एवं नाट्य...
उत्तर प्रदेश 
अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

कॉमर्शियल संस्थानों को सील कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे विभाग  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फायर विभाग, बिजली विभाग और एलडीए की ओर से चल...
उत्तर प्रदेश 
कॉमर्शियल संस्थानों को सील कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे विभाग  

यूपी पुलिस मुख्यालय में दो आईपीएस अधिकारियों का विदाई समारोह, डीजीपी ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले दो आईपीएस अधिकारियों के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस मुख्यालय में दो आईपीएस अधिकारियों का विदाई समारोह, डीजीपी ने किया सम्मानित

ग्राम विकास बैंक का 8 को चुनाव, सभापति-उप सभापति का होगा चयन

लखनऊ। यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव अब 8 जुलाई को होंगे। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय ने बताया कि...