गुरुग्राम नगर निगम तीन माह में प्रॉपर्टी टैक्स के 168 करोड़ से हुआ मालामाल

चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में बढ़ा नगर निगम का राजस्व

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे प्रॉपर्टी मालिक
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी टैक्स पर दी जा रही एकमुश्त ब्याज माफी तथा चालू वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए मंगलवार को अंतिम दिन नगर निगम गुरुग्राम के सभी कार्यालयों में खूब भीड़ रही।

चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में नागरिकों ने 168 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खजाने में जमा कराया, जो नागरिकों की जागरूकता और नगर निगम पर उनके विश्वास को दर्शाता है।

मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी मालिक निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों पर पहुंचकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराते रहे। सरकार की इस जनहितकारी योजना को नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

नगर निगम गुरुग्राम ने अंतिम दिनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी कार्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की थीं। महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाए गए, जबकि टैक्स शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अवकाश लगातार कार्य करते रहे।

इसके साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार, स्वामित्व संबंधी त्रुटियों तथा अन्य शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि शहर के समग्र विकास में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न केवल प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, बल्कि इससे शहर के विकास कार्यों को भी नई गति मिलती है।

उन्होंने सभी नागरिकों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम भविष्य में भी जनहित में इसी प्रकार की नागरिक-केंद्रित पहल करता रहेगा।

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई ब्याज माफी और टैक्स छूट योजना का नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आईएएस की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक दरोगा की 21 वर्षीय बेटी ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

जिला जज द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में 01 जून...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र

अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

लखनऊ। राजेन्द्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा, योग एवं नाट्य...
उत्तर प्रदेश 
अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

कॉमर्शियल संस्थानों को सील कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे विभाग  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फायर विभाग, बिजली विभाग और एलडीए की ओर से चल...