हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त नाम पता राज चौहान पुत्र रामबृक्ष चौहान निवासी सिक्टहां थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज अगया उर्फ सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि 26.06.2026 को वादी हे0का0 अनिल कुमार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी उपरोक्त द्वारा वादी व वादी के हमराही के ऊपर प्राणघातक हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी दिये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
