दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ भव्य आयोजन।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता के पुरोधा, उदारता के गौरव दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस दिनांक 29 जून को जनपद में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया गया। 
कार्यक्रम में  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व  विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया गया।  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी,  विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित उपस्थित व्यापारी बन्धुओं एवं पदाधिकारीगणों द्वारा दानबीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम का कुशल संचालन डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खंड 1 राजेश पाण्डेय ने किया। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी, राज्य कर विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री, व्यापारी प्रतिनिधि तथा जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ताओं में  श्री श्रवण अग्रहरि,  विनीत चड्ढा, श्री अमित जैन,  सर्वदानंद पाण्डेय एवं  विनोद कुमार रूंगटा सहित अन्य वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति, उदारता एवं समाज सेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को व्यापारियों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया तथा ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
भामाशाह व्यापारी सम्मान दिवस के अवसर पर  विधायक मेहदावल व  विधायक धनघटा ने समस्त व्यापारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
 विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने, कर भार कम करने तथा कर प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से GST 2.0 सुधार लागू किए जा रहे हैं। साथ ही व्यापारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा हेतु संचालित मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना सहायता योजना की भी जानकारी दी।
अपने संबोधन में माननीय विधायक गणेश चौहान ने कहा कि दानवीर भामाशाह द्वारा व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपना संपूर्ण धन समर्पित करना भारतीय इतिहास की अद्वितीय एवं प्रेरणादायी घटना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुरक्षित एवं अनुकूल व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 'लोकल फॉर वोकल' अभियान के माध्यम से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने तथा माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारिक विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान राज्य कर विभाग द्वारा जनपद के उत्कृष्ट करदाताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों में किसान ट्रेडर्स, अवधेश कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र पाण्डेय, सीवी के आर इंटरप्राइजेज, अंकित सिंह, नवदुर्गा ट्रेडर्स, वैभव एसोसिएट्स एवं विनोद कुमार रूंगटा को जिलाधिकारी एवं उपस्थित माननीय विधायकों के करकमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए किया गया। यह आयोजन करदाताओं के सम्मान, व्यापारियों के मनोबल को बढ़ाने तथा समाज में कर भुगतान के प्रति सकारात्मक एवं उत्तरदायी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर  विधायक मेहदावल एवं  विधायक धनघटा को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र  सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में दानवीर भामाशाह का जीवन आदर्श, जीवन चरित्र एवं जीवन परिचय को विस्तृत रूप से पढ़ कर सुनाया गया। जो काफी प्रेरणादायक रहा।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर  विधायकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह ने संकट की घड़ी में अपना सब कुछ दान कर राष्ट्र प्रेम का जो अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है वह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम का सफल संचालन उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित व्यापारी बंधुओ को जीएसटी के लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी बंधुओ को पंजीयन से लेकर अपना व्यापार कर जमा करने के लिए किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है, सभी प्रकिया ऑनलाइन है।
दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर महेश मौर्या एवं पार्टी कलाकारों द्वारा लोकगायन की उत्साहवर्धक एवं आकर्षक प्रस्तुति की गयी।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, विद्यालयों को इको क्लब्स के लिए मिलेंगे पांच हजार रु

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को गति देने के लिए सरकार समग्र शिक्षा अंतर्गत 'इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ' की गतिविधियों के...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, विद्यालयों को इको क्लब्स के लिए मिलेंगे पांच हजार रु

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 29.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

नवनिर्मित भोजनालय का पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, आज पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के क्रम में पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
नवनिर्मित भोजनालय का पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। 'सम्बद्ध-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,बीएनएस' के अंतर्गत 'डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन' के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल...
उत्तर प्रदेश 
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ  

लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का  चुनाव के क्रम में संगठन कार्यालय, भूतल 10 अशोक मार्ग, जवाहर...