बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहला मुकाबला बी.फार्म चतुर्थ वर्ष की बैचलर लीजेंड्स और बी.फार्म तृतीय वर्ष की बैचलर योद्धा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बैचलर योद्धा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर लीजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया। बैचलर लीजेंड्स की ओर से अवनीश ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाकर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैचलर योद्धा की पूरी टीम 64 रन पर सिमट गई। इस तरह बैचलर लीजेंड्स ने 139 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले अवनीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय ये खबर भी पढ़े : अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

वहीं दिन का दूसरा मुकाबला डी.फार्म द्वितीय वर्ष की डिप्लोमा चैलेंजर्स और बी.फार्म प्रथम वर्ष की बैचलर वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डिप्लोमा चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर वॉरियर्स की पूरी टीम 67 रन पर सिमट गई। डिप्लोमा चैलेंजर्स की ओर से हर्ष और राजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए। 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिप्लोमा चैलेंजर्स की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से अमन ने 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 30 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं राजन ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आज से ग्राम सचिवालय मेंं बैठेंगे लेखपाल 

लखनऊ : आम तौर पर ढूंढे न मिलने वाले लेखपाल बुधवार एक जुलाई से ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे। इस...
उत्तर प्रदेश 
आज से ग्राम सचिवालय मेंं बैठेंगे लेखपाल 

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 30.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक         