राजधानी में हुई झमाझम बारिश, मौसम का बदला पैटर्न

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : राजधानी देहरादून में आज तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है, लेकिन तब तक लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा।
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का सिलिसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश की संभावना है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते इस साल भी गर्मी का असर बीते साल की तरह कम रहा। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया। जिसके चलते भले गर्मी ने कम परेशान किया हो लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा दिन तक रहेगी। इसकी मुख्य वजह मानसून में देरी है।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तराखंड में करीब पांच साल बाद मानसून सप्ताह भर की देरी से आएगा। जिससे गर्मी व उमस का असर और लंबे समय तक बना रहेगा। मानसून की धीमी रफ्तार के चलते प्रदेश में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि इस बीच हो रही हल्की बारिश राहत दिला रही है लेकिन बारिश के रुकते ही उमस परेशान कर रही है।
 
लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अयोध्या में दर्दनाक हादसा: नदी किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोग गिरे, तीन की मौत, दो लापता

अयोध्या। जिले के थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम सनाहा में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में दर्दनाक हादसा: नदी किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोग गिरे, तीन की मौत, दो लापता

FCRA 2.0 और ई-OCI कार्ड की शुरुआत, आवेदन से सत्यापन तक पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एफसीआरए 2.0 पोर्टल और ई-ओसीआई (इलेक्ट्रॉनिक ओवरसीज़ सिटिजन...
राष्ट्रीय 
FCRA 2.0 और ई-OCI कार्ड की शुरुआत, आवेदन से सत्यापन तक पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

कमाल अख्तर ने सपा के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच बढ़ी सियासी हलचल

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुरादाबाद से विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में पार्टी के दल के मुख्य सचेतक (Chief...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमाल अख्तर ने सपा के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच बढ़ी सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश