Microsoft ने बड़े ग्राहकों के लिए बनाया नया AI बिजनेस यूनिट, 6,000 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे काम

'Microsoft Frontier Co' के जरिए कंपनियों को उनकी जरूरत के मुताबिक AI समाधान तैयार करने में मिलेगी मदद

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

नई दिल्ली: टेक कंपनी Microsoft ने बड़े कारोबारों के लिए एक नया AI बिजनेस यूनिट लॉन्च किया है। इसका नाम Microsoft Frontier Co रखा गया है। इसका उद्देश्य बड़ी कंपनियों को उनकी जरूरत के अनुसार AI आधारित समाधान तैयार करने और लागू करने में मदद करना है।

Microsoft ने बताया कि इस नए यूनिट में 6,000 से अधिक कर्मचारी काम करेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग विशेषज्ञ शामिल होंगे। कंपनी ने इस पहल के लिए 2.5 अरब डॉलर (करीब ₹21,000 करोड़) का निवेश भी किया है। यह यूनिट Microsoft के मौजूदा AI टूल्स का इस्तेमाल करके कंपनियों के लिए कस्टम AI सिस्टम विकसित करेगी।

सरकार के फैसलों का विरोध करना अपराध नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट  ये खबर भी पढ़े : सरकार के फैसलों का विरोध करना अपराध नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट

बड़ी कंपनियों के साथ पहले से काम कर रही Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट पहले से ही लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, यूनिलीवर, लैंड ओ'लेक्स और एक्सेंचर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ एआई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। ऐसे में कंपनी को अपने मजबूत ग्राहक आधार का लाभ मिल सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट के कमर्शियल बिजनेस के सीईओ जडसन अल्थॉफ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट फ्रंटियर कंपनी केवल इंजीनियरिंग सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार परिणाम देने वाला AI संगठन बनेगा।

AI की दौड़ में तेज हुई प्रतिस्पर्धा

हाल के महीनों में Amazon Web Services (AWS), OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों ने भी बड़े ग्राहकों के लिए AI समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की है। कुछ दिन पहले AWS ने भी इस क्षेत्र के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

एआई सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी टेक कंपनियां अब केवल AI मॉडल बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि ग्राहकों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से AI समाधान तैयार करने पर भी जोर दे रही हैं।

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

वास्तु टिप्स :वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम घर का वह स्थान है जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक रहती है।...
धर्म-आध्यात्म 
बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

वाशिंगटन  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र, आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र,  आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

स्कूल लाइब्रेरी में अलगाववादी नेताओं पर किताबें, J&K सरकार का एक्शन; 8 अधिकारी सस्पेंड

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की लाइब्रेरी में रखी दो किताबों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है।...
जम्मू कश्मीर 
स्कूल लाइब्रेरी में अलगाववादी नेताओं पर किताबें, J&K सरकार का एक्शन; 8 अधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र, आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र,  आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण

प्रयागराज।भारतीय एकता, राष्ट्रनिर्माण और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने की दिशा में प्रयागराज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण