श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटी काशी में डीएम-एसपी-सीडीओ ने परखी तैयारियां,दिए निर्देश

श्रावण मेले की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा,समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,06 जुलाई(तरुणमित्र)। आगामी श्रावण माह के दौरान छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं के दृष्टिगत डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग,सीडीओ अभिषेक कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मंदिर कॉरिडोर,परिसर तथा प्रमुख संपर्क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल करते हुए साफ संदेश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नक्शे के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्था का विस्तृत खाका समझा। श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 
कॉरिडोर निर्माण की कार्यदायी संस्था को डीएम ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि श्रावण माह शुरू होने से पहले सभी जरूरी अवशेष कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी एसडीएम स्तर से होगी और कार्यदायी संस्था प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
डीएम-एसपी ने मेला अवधि के दौरान सुरक्षा,यातायात,पार्किंग,पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था,चिकित्सा सहायता तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं ताकि छोटी काशी में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव मिल सके। इस दौरान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी,सीओ महक शर्मा,ईई पीडब्लूडी तरुणेन्द्र त्रिपाठी, जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा,प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह,कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित

लखनऊ। लखनऊ अधिवक्ता महासभा के तत्वावधान में सोमवार को ढींगरा अपार्टमेंट, लाल कुआं में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित

बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

लखनऊ। रविवार को तेज हवा और बारिश का असर बिजली सप्लाई पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण चिनहट,...
उत्तर प्रदेश 
बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरि

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को यहां हुई बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और सदस्य...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरि

यूपी में तीसरे मोर्चे पर चंद्रशेखर का फोकस

   लखनऊ । यूपी की सियासत में  तीसरे मोर्चे को मजबूत करने की कवायद तेज करते हुए नगीना सांसद एवं आजाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तीसरे मोर्चे पर चंद्रशेखर का फोकस

प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती : अजय राय

जौनपुर। जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना...