फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घायल संजीव तिवारी खून से सना और चारपाई से बंधा था. उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया है.

सीडीओ की फटकार से हड़कंप ,बिजली कनेक्शन के लिए भागदौड़ शुरू  ये खबर भी पढ़े : सीडीओ की फटकार से हड़कंप ,बिजली कनेक्शन के लिए भागदौड़ शुरू 

अस्पताल में संजीव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने रविवार रात उन्हें चारपाई में बांधकर बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की.इतना ही नहीं, आरोप है कि पत्नी ने बिजली के तार से उन्हें करंट भी लगाया.

घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके भाई ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी.पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना औंग अंतर्गत गांव परसदेवपुर में आज सुबह एक घटना हुई थी जिसमें 112 को सूचना मिलती है कि एक युवक संजीव तिवारी, की पत्नी ने कल रात को उनको बांधकर, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और है और पत्नी ने उनको बिजली के तार से करंट भी लगाया है.

इस सूचना पर तुरंत वहां पर पुलिस पहुंचती है.सबसे पहले संजीव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाती है और उसका बयान भी किए जाते हैं.उसके बाद जब अस्पताल में उनकी स्थिति बेहतर होती है, तब उनके भाई के द्वारा इसमें उनकी ही पत्नी के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया जाता है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एमबाप्पे पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बवाल, फ्रांसीसी स्टार ने पैराग्वे की सीनेटर को दिया करारा जवाब

मियामी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में फ्रांस की जीत के बाद पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला द्वारा...
खेल 
एमबाप्पे पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बवाल, फ्रांसीसी स्टार ने पैराग्वे की सीनेटर को दिया करारा जवाब

एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान-

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को डायलिसिस के दौरान 20 वर्षीय युवती कीर्ति पुत्री...
एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान-

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकाता। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला: पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में...
पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला: पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

खामेनेई का पार्थिव शरीर ले जाया गया कोम, जामकरन मस्जिद में की गई प्रार्थना, जुलूस की तैयारी

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को आज सुबह पवित्र शहर कोम पहुंचाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
खामेनेई का पार्थिव शरीर ले जाया गया कोम, जामकरन मस्जिद में की गई प्रार्थना, जुलूस की तैयारी

उत्तर प्रदेश

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ घंटों में प्रयागराज सहित कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

सुहागनगरी के रवि यादव का पांडिचेरी प्रीमियम लीग टी20 में चयन

फिरोजाबाद, विश्व रिकार्ड होल्डर रवि यादव का पांडिचेरी प्रीमियम लीग टी20 में हुआ चयन 07 जुलाई से 26 जुलाई तक...
उत्तर प्रदेश 
सुहागनगरी के रवि यादव का पांडिचेरी प्रीमियम लीग टी20 में चयन

सीएम योगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ 819 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुलतानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ 819 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप