सीडीओ की फटकार से हड़कंप ,बिजली कनेक्शन के लिए भागदौड़ शुरू 

डीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने दोनों ब्लॉक के बीडीओ से तलब की रिपोर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में डीएम की फटकार के बाद भी अन्नपूर्णा भवनों में बिजली कनेक्शन नही कराए जाने को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सीडीओ प्रफुल्ल शर्मा ने मामले में मातहतों से गहरी नाराजगी जताई है। सीडीओ के निर्देश पर दोनों ब्लॉक के बीडीओ से फौरन सभी अन्नपूर्णा भवनों में बिजली कनेक्शन कराते हुए रिपोर्ट तलब की गई है। जिसे लेकर ब्लॉक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

मोहनलालगंज की ग्राम पंचायत भसंडा में छह माह पूर्व ही सरकारी राशन वितरण के लिए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूर्ण हो गया था। लेकिन बिजली कनेक्शन नही हो पाने से अब तक खाद्यान्न वितरण की शुरुआत नही हो सकी है। इसी तरह रायभान खेड़ा में अन्नपूर्णा भवन का कनेक्शन पोल से जोड़कर खाद्यान्न वितरण तो शुरू कर दिया गया है लेकिन वहां विधिक तौर पर बिजली कनेक्शन अब तक नही कराया गया है।

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत  ये खबर भी पढ़े : तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कमोवेश यही हाल ग्राम पंचायत हुलास खेड़ा दहियर दाउदनगर सुरियामऊ और मलौली समेत 17 ग्राम पंचायतों में निर्मित अन्नपूर्णा भवनों का भी है। जहां बिजली कनेक्शन के अभाव में खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ नही हो पा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम विशाख जी खुद इस मामले का संज्ञान लेकर ब्लॉक ,खाद्य एवं रसद और बिजली विभाग के अफसरों को जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन कराने की हिदायत दे चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरत रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम पवन पटेल दो माह पूर्व ही सभी अन्नपूर्णा भवनों की लिस्ट बीडीओ मोहनलालगंज और गोसाईंगंज को भेजकर तुरंत बिजली कनेक्शन कराने के लिए कह चुके हैं। फिर भी जिम्मेदारों की अब तक नींद नहीं टूट सकी है। तरुण मित्र में मामले को लेकर प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ प्रफुल्ल शर्मा ने मातहतों को फटकार लगाई है।

डीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने बीडीओ मोहनलालगंज और गोसाईंगंज को पत्र भेजकर सभी निर्मित अन्नपूर्णा भवनों में अविलंब बिजली कनेक्शन कराकर उनके फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद ब्लॉक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सभी 17 ग्राम पंचायत सचिवों को फौरन बिजली कनेक्शन कराने का अल्टीमेटम दिया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे लाखों गन्ना किसान परिवार

6 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रदेश की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों में चलेगा सामाजिक सुरक्षा महाअभियान
उत्तर प्रदेश 
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे लाखों गन्ना किसान परिवार

आम महोत्सव का हुआ शानदार समापन, 180 से अधिक विजेताओं को बांटे पुरस्कार

योगी सरकार में आम को वैश्विक बाजार, किसानों को मिल रही नई तकनीक: दिनेश प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव का हुआ शानदार समापन, 180 से अधिक विजेताओं को बांटे पुरस्कार

पीसीएस एसोसिएशन: विश्वभूषण मिश्र बने अध्यक्ष, डॉ. सृष्टि धवन बनीं महासचिव

सीनियर पीसीएस अफसर विश्व भूषण मिश्र संभालेंगे अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश 
पीसीएस एसोसिएशन: विश्वभूषण मिश्र बने अध्यक्ष, डॉ. सृष्टि धवन बनीं महासचिव

प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई सनसनीखेज फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में...