जिम्बाब्वे दौरे में संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत जिम्बाब्वे : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 5 मैचों की T20I सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें ODI सीरीज में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरा समाप्त करने के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की अगली 2 सीरीज को लेकर सिलेक्टर्स ने एक साथ दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया है। वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भी टीम में अहम बदलाव किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की है, जिन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम में बरकरार रखा गया है। अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व ये खबर भी पढ़े : झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

संजू सैमसन टीम से बाहर
BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। यह तीन मैचों की T20I सीरीज हरारे में खेली जाएगी। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह संभालेंगे। संजू सैमसन का चयन न होना इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहा। हाल के समय में T20I टीम का हिस्सा रहे संजू को इस बार मौका नहीं मिला, जबकि युवा खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

इसी बीच सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भी टीम में बदलाव किया है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को भारतीय ODI टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

खीरे की खीते: जुलाई का महीना यानी मानसून की शुरुआत खेती-किसानी के लिए ढेर सारे मौके लेकर आती है. इस...
खेती-बाड़ी 
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

माइक्रोसॉफ्ट : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान...
कारोबार 
माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

बेबी डू डाई डू : हुमा कुरैशी अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने आलिया...
मनोरंजन 
गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला:आकांक्षा चमोला बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप 2 में...
नारी व बाल जगत 
शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला

सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

दिल्ली :सऊदी अरब :दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में शामिल सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में...
राष्ट्रीय 
सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल