गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

शरीर में गांठ के कारण :शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ महसूस होना चिंताजनक है, क्योंकि शरीर में गांठ को कैंसर की चेतावनी माना जाता है। डॉ. मुदित अग्रवाल, यूनिट हेड और सीनियर कंसल्टेंट, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी यूनिट – 2, RGCIRC (राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर), नई दिल्ली कहते हैं कि हालांकि इस मामले में यह भी समझना जरूरी है कि हर गांठ कैंसरस नहीं होती है। बहुत बार किसी संक्रमण के कारण, सिस्ट के कारण, फैटी ग्रोथ के कारण या अन्य किसी नॉन-कैंसरस कारण से भी गांठ महसूस हो सकती है। ऐसे में बिना जांचे किसी गांठ को खतरनाक मान लेना या पूरी तरह नजरअंदाज कर देना, दोनों ही गलत है।

कहां दिख सकती है गांठ?
सीने, गर्दन, आर्मपिट, ग्रोइन (जोड़ों के अंदरूनी हिस्से जैसे कोहनी, घुटना आदि), हाथ और पैर समेत शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ दिख सकती है। अगर कोई गांठ दो या तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे, लगातार बढ़ती रहे या उसकी आकृति में बदलाव हो, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे ये खबर भी पढ़े : गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे

इन लक्षणों के दिखने पर बरतें सतर्कता
दर्द न भी हो लेकिन गांठ का आकार बढ़ता रहे

गांठ कठोर और आसपास के टिश्यू से साथ चिपकी हुई लगे

आसपास लालपन लगे, घाव जैसा बनने लगे या त्वचा के रंग में कोई बदलाव दिखे

गांठ के साथ-साथ लगातार बुखार भी आने लगे

गांठ दिखने के साथ-साथ बिना कारण के वजन कम होने लगे, थकान हो या रात में बहुत पसीना आए

ऐसा हो तो बिना दर्द वाली गांठ को भी अनदेखा न करें
यह ध्यान रखना चाहिए कि हर कैंसरस गांठ में दर्द नहीं होता है। बहुत से कैंसर के मामले में शुरुआती स्टेज पर दर्दरहित गांठ ही दिखती है। किसी तरह का दर्द नहीं होने पर अक्सर लोग अनदेखी करते हैं और डॉक्टर से नहीं मिलते हैं। इस तरह की देरी बीमारी को बढ़ने का समय दे सकती है।

डॉक्टर किस तरह करते हैं गांठ की पहचान?
डॉक्टर आमतौर पर मेडिकल हिस्ट्री और कुछ शारीरिक जांच से शुरुआत करते हैं। इससे मिले निष्कर्षों के आधार पर निम्नलिखित जांचें कराने के लिए कहा जा सकता है

अल्ट्रासाउंड

मैमोग्राफी

सीटी स्कैन या एमआरआई

ब्लड टेस्ट

अगर जरूरत पड़े तो बायोप्सी

बायोप्सी से यह तय करने में मदद मिलती है कि गांठ कैंसरस है या सामान्य है।

इन बातों का रखें ध्यान
 वैसे तो बहुत सी गांठें खतरनाक नहीं होती हैं, लेकिन इस गांठ के सही कारण के बारे में डॉक्टर ही बता सकते हैं। अगर शरीर में कोई नई गांठ दिख रही हो, लगातार गांठ बनी रहे, बढ़ती रहे, दर्द न हो, गांठ सख्त हो और किसी एक जगह पर स्थिर लगे तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। खासकर अगर गांठ के साथ-साथ वजन कम होने, बुखार, थकान या रात में बहुत पसीना आने जैसे कोई और लक्षण भी दिखाई दें, तो मेडिकल कंसल्टेशन और भी जरूरी हो जाती है। सही समय पर जांच से इलाज आसान होता है और इलाज के बेहतर नतीजे मिलते हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

खीरे की खीते: जुलाई का महीना यानी मानसून की शुरुआत खेती-किसानी के लिए ढेर सारे मौके लेकर आती है. इस...
खेती-बाड़ी 
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

माइक्रोसॉफ्ट : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान...
कारोबार 
माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

बेबी डू डाई डू : हुमा कुरैशी अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने आलिया...
मनोरंजन 
गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला:आकांक्षा चमोला बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप 2 में...
नारी व बाल जगत 
शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला

सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

दिल्ली :सऊदी अरब :दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में शामिल सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में...
राष्ट्रीय 
सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल