बदरीनाथ धाम में हेराफेरी मामले में बोले मंत्री सतपाल महाराज

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व में केदारनाथ धाम में सोना चोरी के जो आरोप लगे थे, उनकी जांच में कुछ नहीं मिला था।

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हल्ला मचाने से कुछ नहीं होगा। विपक्ष सबूत दे, हम सभी तरह की जांच को तैयार हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व में केदारनाथ धाम में सोना चोरी के जो आरोप लगे थे, उनकी जांच में कुछ नहीं मिला था।

 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान ये खबर भी पढ़े :  बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

मंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम मामले की मैंने खुद जांच कराई थी। जो सोना था, उसमें मंदिर समिति ने सोने की परत मंदिर के गर्भगृह में चढ़ाने के साथ ही उसकी सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कोटिंग भी कराई हुई थी। उसी पर सवाल उठाते हुए 200 किलो सोना चोरी के निराधार आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

बदरीनाथ, केदारनाथ में दान की परंपरा वर्षों पुरानी है। कहा, कर्मचारी पर जो आरोप लगे हैं, उस पर हमने सख्त निर्देश दिए हैं। जांच कराई जा रही है। साथ ही बीकेटीसी अध्यक्ष को बोला गया है कि सीसीटीवी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मंत्री ने कहा कि विपक्ष आरोप लगाकर केवल माहौल बना रहा है, जो गलत है। सबूत है तो सरकार को दे।
विज्ञापन

आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू
बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के एक कर्मचारी पर लगे आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति ने चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीसीटीवी की जांच के लिए आंतरिक टीम (विभागीय) भी गठित कर दी गई है।

सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इसके लिए बदरीनाथ मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने जांच के मद्देनजर पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रख दी है ताकि आवश्यक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा सके। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के प्रदर्शनी (एक्जीबिशन) सामग्री से भरे दो टिन शेड गोदामों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने बीती रात रूस पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया। एक साथ सैकड़ों ड्रोन छोड़े। यूक्रेन ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बीपीएम-बीसीपीएम समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका

-प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने अधीनस्थों का करे प्रभावी अनुश्रवण, स्वास्थ्य योजना हर हाल में जमीनी स्तर तक हो सुनिश्चित-डीएम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बीपीएम-बीसीपीएम समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका