लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहादुरगढ़ (हरियाणा)। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या में शामिल थे। इसकी पुष्टि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने की।

पुलिस अधिकारी भूषण ने बताया कि हांसी में पिछले महीने जिम संचालक कपिल की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर प्रवेश और हिमांशु शामिल थे। उन्होंने बताया, "आज इन दोनों शूटर के संबंध में काउंटर इंटेलिजेंस दिल्ली स्पेशल सेल यूनिट के इंचार्ज मंजीत को गुप्त सूचना मिली। उन्होंने बताया कि ये दोनों वांछित शूटर हथियारों और गोला-बारूद से लैस हैं और किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।"

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

एसटीएफ के अधिकारी भूषण ने बताया कि पुलिस टीमों ने सबसे पहले इलाके को घेरा। इसके बाद टीमें दोनों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं। उन्होंने कहा, " प्रवेश और हिमांशु ने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीमों को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।"

भूषण ने कहा, "मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही के पैर में गोली लगी और चार अन्य अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। दोनों शूटर भी घायल हो गए। घायल दोनों शूटरों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने दोनों शूटरों को मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को फिर शुरू करने के संकेत वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक नई...
अंतर्राष्ट्रीय 
'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

किंशासा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप अभी भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

नई दिल्ली। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा का आज अंतिम दिन है। जनरल सेठ...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास