बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

कन्हर नदी में बाढ़ से बिगड़े हालात, लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा

बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बलरामपुर जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। रामानुजगंज की जीवनदायिनी कन्हर नदी भी रौद्र रूप में आ गई है। कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के पानी अब सड़क में बहने लगा है। लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

कन्हर नदी में बाढ़ का असर रामानुजगंज क्षेत्र के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ गया है। पलटन घाट के पास कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ने से खुरसा नाला पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। खुरसा नाले की पुलिया भी पूरी तरह से डूब गई है। पुलिया से करीब 15 फीट ऊपर तक पानी पहुंचने की जानकारी है।

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल  ये खबर भी पढ़े : बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

23bc7d73b3e0a1e8bc0a9df69a869f7e_1891412400

पुलिया जलमग्न होने से उसपार ग्राम पंचायत कनकपुर के अलमागोदाम और लुर्गी के खुटहन पारा की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। इन दोनों इलाकों के करीब 20 से 25 घरों का रामानुजगंज नगर से सीधा संपर्क कट गया है।

पुलिया के ऊपर पानी होने के कारण ग्रामीण एक ओर से दूसरी ओर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर खाद्य सामग्री, दवा और अन्य जरूरी सामान के लिए आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

फिलहाल क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कन्हर नदी और आसपास के नालों का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। जब तक पानी का स्तर कम नहीं होता, तब तक जलमग्न पुलिया से आवागमन शुरू करना संभव नहीं होगा।

लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी प्रभावित होने से लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कन्हर नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए रामानुजगंज पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने लोगों को कन्हर नदी के किनारे जाने से मना किया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान अनावश्यक रूप से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में न जाएं तथा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। लगातार बारिश के बीच नदी का बहाव बेहद तेज होने के कारण किसी भी तरह का जोखिम उठाना खतरनाक हो सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को फिर शुरू करने के संकेत वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक नई...
अंतर्राष्ट्रीय 
'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

किंशासा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप अभी भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

नई दिल्ली। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा का आज अंतिम दिन है। जनरल सेठ...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास