केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जयपुर। विप्र फाउंडेशन देशभर में शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. श्रीमाली ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात कर संस्था की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान संस्था के संस्थापक सुशील ओझा भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान श्रीमाली ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित “आरोग्य साथी” प्रकोष्ठ जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था ने देशभर में मास्क, दवाइयों और राहत सामग्री वितरित कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई थी। इसके साथ ही संस्था की स्थानीय इकाइयों द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।

संस्थापक सुशील ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत अभियान” की सराहना करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन “नि-क्षय मित्र” कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएगा और समाज के सहयोग से इस अभियान को गति देने का कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित “श्री परशुराम ज्ञानपीठ” आज शिक्षा और संस्कार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के परशुराम कुंड में भगवान परशुराम की 54 फीट ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण की तैयारी भी अंतिम चरण में है।

ओझा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का मूल ध्येय “उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र” है और संस्था सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रभाव के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने विप्र फाउंडेशन की सर्वसमावेशी नीतियों और सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायी बताया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा...
शिक्षा-रोजगार 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

कोलकाता: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने इस वापसी को भावुक पल बताते...
नारी व बाल जगत 
ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जबरदस्त उछाल!

मुंबई :मुंबई का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। जुलाई 2026 में शहर में...
कारोबार 
मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जबरदस्त उछाल!

 रोज़ वॉटर निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

स्किन केयर  :ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले...
लाइफस्टाइल 
 रोज़ वॉटर निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

उत्तर प्रदेश

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय विनीता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान