12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

अटल एकता पार्क से होगा शुभारंभ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है, जिसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया जाएगा।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगजीवन राम ने बताया कि योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को सुबह 6 बजे अटल एकता पार्क में होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधक, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब लोग योग को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाएं।

डॉ. जगजीवन राम ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन का कार्यक्रम 21 जून को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में योग साधकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं, बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

योग सप्ताह के दौरान जिले की सभी तहसीलों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विकास खंडों, विद्यालयों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।

अधिकारियों ने सभी नागरिकों से योग सप्ताह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

इंदौर । स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर मध्य प्रदेश का इंदौर अब जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

पश्चिम बर्दवान । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) यूनिट आईएसपी बर्नपुर की ओर से...
पश्चिम बंगाल 
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

रुद्रपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सम्पर्क टोली सदस्य रवि अय्यर ने कहा कि भारत की प्रगति...
उत्तराखंड 
भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून 2026 तक योग...
झारखंड 
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने रविवार को बहराइच की मटेरा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार,  बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं