आटो रिक्शा चालको की बैठक में उठा उत्पीड़न का मुद्दा

फर्जी हैवी डीएल बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार हो - महेन्द्र श्रीवास्तव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - रविवार को आटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में अध्यक्ष मो. हारून की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आटो रिक्शा चालकों के उत्पीड़न, अवैध उगाही, ड्राइंविंग लाइसेस में आ रही बाधा आदि पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आटो चालक जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमत बढ जाने से आटो चालकों की समस्या बढ गयी है किन्तु बावजूद जनता और बोझ न पड़े इसलिये अभी तक किराया नहीं बढाया गया है। टेम्पो चालकों की आमदनी कम हो गयी है। सरकार ने शीघ्र पेट्रों कीमतों को कम न किया तो किराया बढाया जा सकता है।
जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में फर्जी हैवी डीएल बनाने वालों का मजबूत गिरोह सक्रिय है जिसके तार से बस्ती से अरूणांचल प्रदेश तक जुड़े हैं। यह गिरोह बिना लर्निग लाइसेंस बनवाये हैवी डीएल बनवा देता है। यही नहीं दुर्घटना की स्थिति में बैक डेट में भी डीएल बनवाया जा रहा है किन्तु अभी तक पुलिस गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारी, संविदा कर्मचारी तो दोषी पाये जाने पर दण्डित हो गये किन्तु गिरोह के सरगना को आखिर कौन संरक्षण दे रहा है। इसका शीघ्र खुलासा कराया जाय। उन्होने कहा कि जनपद के टेम्पो चालक आटो रिक्शा  जन कल्याण समिति की सदस्यता ले लें, उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपायक्ष डा. इम्तियाज, अकबर अली, सोनू, वारिस अली, गुलाम वारिस, ऐजाज अहमद, चन्द्रभूषण पाण्डेय, तुलसीराम चौधरी, अनूप चौधरी, विजय प्रकाश, पवन अरोडा, गोपाल जी के साथ ही अनेक आटो चालक शामिल रहे। 

 

बाढ़ सुरक्षा कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले काम पूरा करने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : बाढ़ सुरक्षा कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले काम पूरा करने के निर्देश

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 35 लोगो ने रक्तदान किया

फिरोजाबाद, रक्तदान महादान इसी संकल्प के साथ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एस. ए. ब्लड डोनेशन क्लब- निफा व...
विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 35 लोगो ने रक्तदान किया

घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

आगरा ।  समाजवादी पार्टी (सपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे आगरा में अपने विजन इंडिया कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

आगरा ।  समाजवादी पार्टी (सपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे आगरा में अपने विजन इंडिया कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव