प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संगठनात्मक बैठकों में की अभियानों की समीक्षा

जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों को दी चेतावनी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

जन-जन तक पहुंचाएं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां - सूर्य प्रताप शाही
बस्ती - उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को बस्ती प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फुटहिया चौराहे पर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेते हुए उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिले की समीक्षा की। जिला पदाधिकारियों की बैठक में शासन और संगठन के मध्य समन्वय, जनसमस्याओं के समाधान तथा पार्टी द्वारा संचालित अभियानों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा जनपद की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली।
बैठक को संबोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने स्पष्ट कहा कि जनभावनाओं से जुड़े मामलों में यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों अथवा संगठन पदाधिकारियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि 50 तथा जिला पदाधिकारी 25 विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अभियान को संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक में 8 से 14 जून तक चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं प्रगति पथ यात्रा, 14 से 16 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर, 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की समीक्षा एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके बाद मंडल अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों तथा सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। प्रभारी मंत्री ने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
इस मौके पर अष्टभुजा शुक्ल, प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष विक्रम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, वीरेंद्र गौतम, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम एवं प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र कुमार चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज एवं प्रदीप निषाद, इसके साथ ही अजय पाल सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, विवेक पटेल, मनोज राजभर, अशोक निषाद, राजमणि पटेल, दिव्य प्रकाश, राम सिंगार ओझा, अनिल दुबे, जटाशंकर शुक्ल, पिन्टू तिवारी,  गिल्लम चौधरी, अरविंद पाल, सत्येंद्र सिंह, नीलम गौड़, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गौरव मणि तिवारी, गिरिजेश यादव, राम जनक गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सर्वजीत भारती, अमित चतुर्वेदी, अमरनाथ शर्मा, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, अंकित पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, शिव चरन जायसवाल, तारक जायसवाल, गौरव अग्रवाल एवं विद्यामणि सिंह सहित सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

'पीएम सूर्यघर' योजना: 50 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

नई दिल्ली। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसके तहत देशभर में 50.06 लाख...
कारोबार 
'पीएम सूर्यघर' योजना: 50 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

गुवाहाटी। असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग के वर्षा...
खेल 
बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चीन के तथाकथित ‘एथनिक यूनिटी’ (जातीय एकता) कानून का विरोध...
अंतर्राष्ट्रीय 
ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में इमीडिएट कंगारू मदर केयर का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत