साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 1,89,998.00 रु0 की धनराशि
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक का मोबाइल फोन खो जाने के उपरान्त किसी अज्ञात व्यक्ति/साइबर फ्रॉडर द्वारा उक्त मोबाइल फोन का अनधिकृत एवं कूटरचित तरीके से उपयोग करते हुए आवेदक के बैंक खाते से धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण कर लिये हुए 1,99,998.00 रुपये मे से 1,89,998.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः- ब्यासमुनी चौधरी पुत्र रामकेवल चौधरी साकिन बरहटा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से दिनाँक 19.05.2026 को आवेदक का मोबाइल फोन खो जाने के उपरान्त किसी अज्ञात व्यक्ति/साइबर फ्रॉडर द्वारा उक्त मोबाइल फोन का अनधिकृत एवं कूटरचित तरीके से उपयोग करते हुए आवेदक के बैंक खाते से 1,99,998.00 रुपये धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण कर लिया गया । ठगी का अहसास होने पर आवेदक ने तत्काल थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराया । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 1,99,998.00 रुपये मे से 1,89,998.00 रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।अपील- जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें* ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
