जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झांसी। झांसी प्रवास के दूसरे दिन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक झांसी किले की तलहटी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की भारतीय परंपरा है। उन्होंने कहा, “हमें नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जिसके पास योग से तपा हुआ शरीर है, वहां न रोग होता है और न ही बुढ़ापा जल्दी आता है। इन समस्याओं से बचने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।”

राम मंदिर से भाजपाई राजनीति की शुरुआत,यहीं से होगा अंत: अखिलेश यादव  ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर से भाजपाई राजनीति की शुरुआत,यहीं से होगा अंत: अखिलेश यादव

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सूर्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूर्य हम सभी की जीवंतता और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। वर्ष में दो बार होने वाले दुर्गा अनुष्ठान भी ऊर्जा साधना के महत्वपूर्ण काल होते हैं। उन्होंने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य सूर्य की ऊर्जा को आत्मसात कर जीवन को नई दिशा देना है। योग की परंपरा आदि योगी भगवान शिव के समय से चली आ रही है और यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

एक कुंतल लोहे का गेट गिरा, दबने से बच्ची की मौत,परिवार में मचा हाहाकार ये खबर भी पढ़े : एक कुंतल लोहे का गेट गिरा, दबने से बच्ची की मौत,परिवार में मचा हाहाकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रही है। इससे भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विश्व मंच पर सम्मान मिला है तथा 140 करोड़ भारतीयों का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।इस दौरान सुबह 6 से 8 बजे तक उन्होंने लोगों के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास भी किया।

 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी ये खबर भी पढ़े :  आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, विधायक राजीव सिंह ‘परीछा’, भाजपा के दोनों जिलाध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अधिकांश जनप्रतिनिधियों का नाम लिया, लेकिन एक एमएलसी का नाम उल्लेखित न होने की चर्चा कार्यक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में होती रही।झांसी किले में आयोजित इस योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भी भाग लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को प्रदेश के 19 से अधिक जिलों में...
राजस्थान 
मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

भोपाल। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 रविवार काे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में आयोजित की जाएगी।...
शिक्षा-रोजगार  मध्य प्रदेश 
नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

लातेहार।जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।...
राष्ट्रीय  झारखंड 
टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने योग के प्रति अपनी...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

फर्रुखाबाद।आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,