जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मीरजापु । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राजगढ़ विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिस ग्राम पंचायत के प्रधान मतदाता सूची की शुद्धता पर नजर रखने की बात करते हैं, उसी पंचायत के वर्तमान प्रधान और उनकी पत्नी का नाम ही अंतिम मतदाता सूची से गायब हो गया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजगढ़ विकास खंड के दारानगर ग्राम पंचायत के प्रधान सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से उनका और उनकी पत्नी गीता देवी का नाम हटा दिया गया है। उनका कहना है कि पुनरीक्षण के दौरान जारी मतदाता सूची में दोनों के नाम दर्ज थे, लेकिन 10 जून को प्रकाशित अंतिम सूची में दोनों के नाम नहीं मिले।

प्रधान सोनू कुमार ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर मड़िहान तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अब नाम जोड़ना संभव नहीं है। इससे वह निराश होकर लौट आए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी लोगों के प्रभाव में आकर बीएलओ ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए उनका नाम सूची से हटा दिया।

प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि मतदाता सूची तैयार करने में भारी अनियमितता बरती गई है। उनके अनुसार गांव के कुछ लोगों के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, जबकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अपना और अपनी पत्नी का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि जब ग्राम प्रधान का ही नाम मतदाता सूची से गायब हो सकता है, तो आम मतदाताओं की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। कीर स्‍टार्मर ने...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद

'तुगलकी फरमान वापस लो': मंत्र जाप आदेश पर मुस्लिम समाज ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छात्रों से मंत्रजाप करवाने की अनिवार्यता को लेकर जिले में मुस्लिम विकास...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
'तुगलकी फरमान वापस लो': मंत्र जाप आदेश पर मुस्लिम समाज ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी से मांगा जवाब

रांची। माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया (विज्ञापन संख्या-02/2025) से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग...
झारखंड 
माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी से मांगा जवाब

पश्चिम बंगाल का बजट पेश, एक लाख सरकारी नौकरियों और 20% डीए बढ़ोतरी का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पहली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल का बजट पेश, एक लाख सरकारी नौकरियों और 20% डीए बढ़ोतरी का ऐलान

वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

बस्ती - युवा साहसिक यात्री वेदांत सिंह पुत्र डॉ नवीन सिंह बेलवाड़ाडी गाँधी नगर बस्ती एवं राम जनम चौधरी पुत्र...
उत्तर प्रदेश 

उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी कारागार से फरार, जेल वार्डर समेत सात कर्मचारी निलंबित

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार से सोमवार दोपहर काे उम्रकैद की सजा काट...
उत्तर प्रदेश 
उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी कारागार से फरार, जेल वार्डर समेत सात कर्मचारी निलंबित

बोधि पथ कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

बस्ती - “सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन बोधि पथ कार्यशाला का...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग ,जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूदे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक बिल्डिंग में आग लग गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग ,जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूदे