पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने वेतन आयोग को सौंपा 35 सूत्रीय ज्ञापन
पेंशन संशोधन और भत्तों की पुरजोर मांग उठाई
लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, लखनऊ मंडल, के प्रतिनिधियों द्वारा भारत सरकार के 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के आमंत्रण पर रेलवे पेंशनभोगियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के संबंध में 35 सूत्रीय महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। मंडल मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयोग के समक्ष रेलवे पेंशनभोगियों की लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से रेखांकित किया।
पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग के समक्ष पेंशनर्स के हितों की रक्षा हेतु चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता राहत, पेंशन संशोधन, पेंशन कम्युटेशन रेस्टोरेशन, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, पेंशनर्स को आयकर के दायरे से बाहर रखने तथा स्थायी चिकित्सा भत्ता बढाने, और अन्य सामाजिक सुरक्षा कल्याणकारी योजनाओं को सुदृढ़ बनाने की मॉंग की गई।
ये खबर भी पढ़े : कोंचिग सेन्टरों में सुरक्षा व्यवस्था के जांच की मांगः भाजपा टीम इलेवन ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापनएसोसिएशन के मंडल मंत्री ने उम्मीद जताई है कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग एसोसिएशन द्वारा की गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा और रेलवे के वरिष्ठ नागरिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करेगा। बैठक में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व एसएस द्विवेदी मंडल संरक्षक, गोपाल जी तिवारी, मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
