एलडीए वीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ितों को मुआवजा देने की उठाई मांग
मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला,समाजिक कार्यकर्ता ने लिखा पत्र
लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत सिंह ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कर लखनऊ के पीड़ितों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, एलडीए वीसी समेत अन्य दोषियों पर एफआईआर दर्ज किए जाने की भी मांग की है।
बिल्डिंग पर एलडीए टीम ने लगाया नोटिस
लखनऊ अग्निकांड की जांच करने एलडीए की टीम मंगलवार को मौके पर अलीगंज पहुंची। टीम में चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह, चीफ टाउन प्लानर केके गौतम, जोनल अधिकारी रवि ननद और अधिशासी अभियंता मनोज सागर शामिल रहे। यहां अफसरों ने जांच की। फिर बिल्डिंग की दीवार पर नोटिस चस्पा किया।
एलडीए वीसी से जवाब तलब
सोमवार को हुए मामले में सीएम ने सख्ती करते हुए अब एलडीए वीसी से जवाब तलब किया है। सीएम योगी ने एलडीए की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ मांगी है। मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी किए गए सील नोटिसों की कुल संख्या, उन पर जमीनी स्तर पर हुए अमल और ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) की पूरी डिटेल मांगी है।
लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। वहीं एलडीए की टीम मंगलवार जांच करने पहुंची। चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह, चीफ टाउन प्लानर केके गौतम, जोनल अधिकारी रवि ननद, अधिशासी अभियंता मनोज सागर अलीगंज पहुंचे हैं। टीम जिस इमारत में आग लगी थी, उसकी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
